14 मई, 2011

साकार होती कल्पना



मंथर गति से चलती

गज गामिनी सी

वह लगती ठंडी बयार सी

जो सिहरन पैदा कर जाती |

कभी अहसास दिलाती

आँखों में आये खुमार का

मन चंचल कर जाती

कभी झंझावात सी |

ना है स्वयम् स्थिर मना

ना चाहती कोई शांत रहे

पर मैं तो कायल हूँ

उसके आकर्षक व्यक्तित्व का |

है वह बिंदास और मुखर

क्या चाहती है मैं नहीं जानता

पर चंचल हिरनी सी

चितवन यही

जहां भी ठहर जाती है

एक भूकंप सा आ जाता है

जाने कितने दिलों में

बजती शहनाई का

दृश्य साकार कर जाता है |

उसका यही रूप

सब को छू जाता है

हर बार महकते गुलाब की

झलक दिखा जाता है |

मन के किसी कौने में

उसका विस्तार नजर आता है

है इतनी प्यारी कि

उसे भुला नहीं पाता |

यही सोच था

बरसों से मन में

जो सपनों में साकार

होता नजर आता |

आशा

12 मई, 2011

जब कंचन मेह बरसता है


जब कंचन मेह बरसता है
वह भीग सा जाता है
जितना अधिक लिप्त होता है
कुछ ज्यादा ही भारी हो जाता है |
उस बोझ तले
जाने कितने
असहाय दब जाते हैं
निष्प्राण से हो जाते हैं |
वर्तमान में यही सब तो हो रहा है
धनिक वर्ग का धन संचय
दिन दूना रात चौगुना
बढाता ही जा रहा है |
अपनी बदनसीबी पर निर्धन
महनत कर भी रो रहा है
शायद ईश्वर ने भी सब को
बाँट कर खाना नहीं सिखाया |
कुछ ने तो भर पेट खाया
और कुछ को भूखा सुलाया
बड़े तो सह भी लें
पर नन्हीं जानों का क्या करें |
यदि पेट में अन्न ना हो
सोने का नाम नहीं लेते
उनका रोना हिचकी भर भर
विध्वंसक विचार मन में लाता है |
नकारात्मक सोच उभरते हैं
मन विद्रोही हो जाता है
भूले से कोई सज्जन भी हो
वह भी दुर्जन ही नजर आता है |
आशा






10 मई, 2011

नाता जाने कब का





माँ है धरती
और पिता नीलाम्बर
दूर क्षितिज में
मिलते दौनों
सृष्टि उपजी है दौनों से |
धरा पालती जीवों को
पालन पोषण उनका करती
खुद दुखों तले दबी रहती
उफ नहीं करती |
पर जब क्रोध आता उसको
कम्पित भूकंप से हो जाती
कभी ज्वालामुखी हो
फूटती मुखर होती |
पर फिर धीर गंभीर हो जाती
क्यूं कि वह पृथ्वी है
अपना कर्तव्य जानती है
उसी में व्यस्त हो जाती है |
आकाश निर्विकार भाव लिए
उसे निहारता रहता है
पर वह भी कम यत्न नहीं करता
सृष्टि को सवारने के लिए
जग जगमगाता है
उसी के प्रकाश से |
हर जीव के विकास में
होता पूर्ण सहयोग दौनों का
रात्री में चाँद सितारे
देते शीतलता मन को
और विश्रान्ति के उन पलों को
कर देते अधिक सुखद |
दौनों ही संसार के
संचालन में जुटे हैं
गाड़ी के दो पहियों की तरह
एक के बिना
दूसरा लगता अर्थ हीन सा
अधूरा सा
हैं दौनों जीवन के दाता
पञ्च तत्व के निर्माता
है ना जाने उनका
नाता जाने कब का |

आशा









प्रस्तुतकर्ता आशा पर २:०६ अपराह्न

2 टिप्पणियाँ:

SAJAN.AAWARA ने कहा

ANMOL , SATAY KA GYAN KRATI EK KAVITA. . . . . . JAI HIND JAI BHARAT

९ मई २०११ १:०३ अपराह्न टिप्पणी हटाएँ">

विजय रंजन ने कहा

माँ है धरती
और पिता नीलाम्बर
दूर क्षितिज में
मिलते दौनों
सृष्टि उपजी है दौनों से |
Bahut sateek Aasha ji...ek dusre ke bina jeevan ki gari nahi chalti

९ मई २०११ १:१२ अपराह्न टिप्पणी हटाएँ">

एक टिप्पणी भेजें

इस संदेश के लिए लिंक

एक लिंक बनाएँ

नई पोस्ट">नई पोस्ट पुरानी पोस्ट">पुरानी पोस्ट मुखपृष्ठ

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

भारतीय ब्लॉगस का संपूर्ण मंच

09 मई, 2011

A butterfly



A butter fly flew in the sky

With a love leaden heart

To the garden of flowers

Searching for the missing one

Whom it missed too much

But not find it in meadow

It moved hear and there

With broken heart

The search came to an end

As the fragrance had spread

It was easy to recognize now

to whom it missed.

It felt pleased

Finding the missing one

With embalming heart

It ,kissed and hugged .

Others envied

Then gazed with pleasure

Prayed God to bless them

as they will be living together .

Asha






A bookworm

A book worm crammed the whole book without knowing what was he doing .

Was that justice to book and its writer .

He did not know about the author too ,

By the way he had met a person in a party .

He was trying to impress him so he recited some lines of that book .

That fellow came to him and asked "From where lines are borrowed ."

He said,"Ido not know much about it ।I think I have coined them."

"Do you know about its author ."

Again he said "I do not know ."

"

"It is stupid to behave like a fool ."He murmured .

You have borrowed lines from the book written by me .

He was so ashamed that did not turn up in the hall again

Asha

08 मई, 2011

भावना असुरक्षा की


है बेचैन असुरक्षित
अपनी राह तलाश रही
जीवन की शाम के
लिए आशियाना खोज रही |
अपनों ने किनारा किया
बोझ उसे समझा
बेगानों में अपने पन का
अहसास तलाश रही |
क्या कुछ नहीं किया उसने
उन सब के लिए
जो आज भुला बैठे उसे
अपने में ही व्यस्त हुए |
आज भी याद है उसे
कैसे उन्हें पाला पोसा
खुद ने कठिनाई झेली
पर उनकी प्रगति नहीं रोकी |
आज वही उसे छोड़ गए
वृद्ध आश्रम के कौने में
असुरक्षा की भावना
मन में समा गयी है |
ना कभी ममता जागी
ना ही उसके कष्टों पर
मन में कभी मलाल आया
अपने ही घर के लिए
वह पराई हो गयी |
आज मातृ दिवस मनाया तो क्या
जाने कितनी माँ हैं ऐसी
जो स्नेह से हैं वंचित
इस संवेदन शून्य दुनिया में
भरी हुई असुरक्षा से
जूझ रही हैं जिंदगी से |


आशा