06 जुलाई, 2011

ग़म




अपने ग़मों के साथ

कई ग़म और लिये फिराता हूँ

देता हूँ तसल्ली उनको

खुद उन्हीं में डूबा रहता हूँ |

नहीं चाहता छुटकारा उनसे

वे हमराज हैं मेरे

हम सफर हैं जिंदगी के

जाने अनजाने आ ही जाते हैं

स्वप्नों को भी सजाते हैं |

हद तो जब हो जाती है

जाने कब चुपके से

मेरे मन में उतर जाते हैं

मन में बसते जाते हैं |

अब तो बिना इनके

अधूरी लगती है जिंदगी

क्यूँ कि खुशी तो

क्षणिक होती है |

इनका अहसास ही जताता है

दौनों में है अंतर क्या

इन्हीं से सीख पाया है

धबरा कर जीना क्या |

अब जहां कहीं भी जाएँ

बचैनी नहीं होती

क्यूँ कि साथ जीने की

आदत सी हो गयी है |

खुशियों की झलक होती मुश्किल

हैं मन के साथी ग़म

सदा साथ रहते हैं

बहते दरिया से होते हैं |

04 जुलाई, 2011

एक अनुभव बौलीवुड का


गहरा प्रभाव था चल चित्रों का मुझ पर

चेहरे पर चमक आ जाती थी आइना देख कर |

चस्का हीरो बनाने का इस तरह हावी हुआ

आगा पीछा कुछ ना देखा मुम्बई का रुख किया |

सुबह हुई आँख खुली खुद को स्टेशन पर पाया

मुंह धोने नल तक पहुंचा कोई बैग उठा कर चल दिया|

ना तो थे पैसे पास में ना ही ठिकाना रहने का

बस देख रहा था सड़क पर आती जाती गाड़ियों को |

अचानक एक गाड़ी रुकी इशारे से पास बुलाया

कहा क्या घर से भाग आए हो, कुछ काम करना चाहते हो |

कुछ करना हो तो मुझ से मिलना ,मैंने जैसे ही सिर हिलाया

स्वीकृति समझ पता बताया, और आगे चल दिया |

वहाँ पहुंच कर देखा मैंने , कोई शूटिग चल रही थी

भीड़ की आवश्यकता थी ,उत्सुकता मेरी भी कम न थी |

मिलते ही कुछ प्रश्न किये ,देखा परखा और शामिल कर लिया

शूटिग समाप्त होते ही ,कुछ रुपए दे चलता किया |

थकान बहुत थी , फुटपाथ पर ही सो गया

था बड़ा अजीब शहर ,वहाँ सोने के पैसे भी मांग लिए |

अब मेरी यही दिनचर्या थी, दिन भर भटकता था

कभी काम मिल जाता था कभी भूखा ही सो जाता था |

चेहरे का नूर उतरने लगा ,नियमित काम न मिल पाया

बॉलिवुड की सच्चाई ,पहचान नहीं पाया |

बापिसी की हिम्मत जुटा नहीं पाया

क्या खोया क्या पाया आकलन ना कर पाया |

अब तक हीरो बनाने का भूत भी पूरा उतर गया था

अपनी भूल समझ गया था ,सपनों से बाहर आ गया था |

एक दिन बड़े भाई आए जबरन घर बापिस लाए

आज अपने परिवार में रहता हूँ छोटी सी नौकरी करता हूँ |

जब भी वे दिन याद आते है ,लगता है मैं कितना गलत था

केवल सपनों में जीता था वास्तविकता से था दूर |

थी वह सबसे बड़ी भूल ,जो आज भी सालती है

चमक दमक की दुनिया की सच्चाई कुछ और होती है |

आशा

01 जुलाई, 2011

जहां अपार शान्ति होती है

अपनी ४०० वी रचना आज ब्लॉग पर डाल रही हूँ |:-

ऊंचे पर्वतों से निकली
चंचल चपल धवल धाराएं
मार्ग अपना प्रशस्त किया
आगे बढ़ीं सरिता बनीं |
अलग अलग मार्गों से आईं
मंदाकिनी विलीन हो गयी
अलखनंदा में मिल गयी
नदिया में बिस्तार आया
वह और रमणीय हो गयी |
आसपास हरियाली थी
तेज बहती जल धारा थी
कल कल ध्वनि बहते जल की
खींच रही थी अपनी ओर |
घंटों बैठे उसे निहारते
नयनों में वे दृश्य समेटे
एक चित्र कार बैठा पत्थर पर
उकेरता उन्हें कैनवास पर |
जब दिन ढला शाम हुई
दी दस्तक चाँद ने रात में
चंचल किरणें खेलने लगी
जल धारा के साथ में |
खेलता चन्द्रमा लुका छिपी
पेड़ों से छन कर आती
घरोंदों में होती रौशनी से
था दृश्य ही ऐसा
कि मन की झोली में भर लिया |
अब जब भी मन उचटता है
कहीं दूर जाना चाहता है
आखें बंद करते ही
वे दृश्य उभरने लगते हैं
मन सुकून से भर जाता है |
सच कहा था चित्रकार नें
जहां अपार शान्ति होती है
मानसिक थकान नहीं होती
कुछ नया सर्जन होता है |

आशा