28 जून, 2013

सब यहीं छूट जाएगा


छोटी सी है जिन्दगी 
जी भर कर जी ले 
जो कुछ सही गलत किया 
आकलन उसका कर ले
है जीवन एक बुलबुला
किसी क्षण क्षय हो जाएगा 
यही सही समय है 
सारा हिसाब किताब करले 
जितने वायदे किये 
यदि पूरे न कर पाए 
अतिरिक्त बोझ मन पर होगा 
यदि बोझ रह गया 
यहाँ वहां मन भटकेगा 
होगा कठिन सहन करना 
 उससे मुक्त न हो पाएगा
ईश्वर से जब भेट होगी 
जबाब उसे भी देना होगा 
बंधन काट न पाया तो 
क्या मुंह उसे दिखाएगा 
इसी लिए बच मद मत्सर से
सारे बंधन छोड़ यहीं पर 
खुद को मुक्त कर ले 
जीवन तो क्षण भंगुर है
सब यहीं छूट जाएगा |
आशा

26 जून, 2013

कुछ अलग सा

इतने बड़े जहान  में
महफिलें सजी बहारों की
चहुओर चहलपहल रहती
उदासी कोसों दूर दीखती |
पर वह अकिंचन
मदमस्त मलय के प्रहार  से
 आहत एकल सिक्ता कण सा
बहुत असहज हो जाता |
चमक दमक देख कर
अवांछित तत्व सा
कौने में सिमटता जाता
अपना मन टटोलना चाहता  |
लगते न जाने क्यूं वहां
सभी रिश्ते आधे अधूरे
 सतही लगते
अपनेपन से दूर
 रोज बनते बिगड़ते |
बदले जाते कपड़ों से
दिखावे से ओतप्रोत होते
एक भी नहीं उतरता
 दिल की गहराई तक |
वह वहां दिखाई देता
मखमल में लगे
 टाट के पेबंद सा
दूर जाना चाहता
 उस अछूते कौने में
जो हो आडम्बर से परे
 भीड़ भाड़ से मुक्त
जहां कोइ अपना हो
टूट कर उसे चाहे
बाहें फैलाए खडा हो
उसे अपने में समेटने को
प्यार की भाषा समझे
छिपाले उसे अपने दिल में |

आशा