24 मई, 2014

ए वादेसवा (हाइकू)


(१) 
 ए वादेसवा 
जाना उस देश में 
जहां हो प्रिया|
(२)
 नम  अधर 
ओसमय वदन 
लगते  मदिर |
(३)
खिचती  रेखा
उन  दौनों के बीच 
बढती दूरी |
(४)
ए मीत  मेरे 
है  यह रीत नहीं 
तुम न आए |
(५)
जलते पैर 
धूप है हरजाई
 जाने न दे |
(६)
नैन  रसीले 
नटखट कान्हा के 
भरमा गए |
(७)
परिवर्तन  
लोगों के विचारों में 
अमन लाए |
आशा 









|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: