24 दिसंबर, 2014

आज बड़ा दिन है |



माता मरियम के पुत्र 
 शान्ति के मसीहा
है जन्म दिन तुम्हारा 
सभी जन  केक काटते
खुशिया बाँटते |
जन्म लिया था  तुमने ईशू
मानव कल्याण के लिए

पाप सब के खुद ढोए
सलीब पर चढ़े |

 कितने कष्ट सहे  उफ तक न की
स्मित मुस्कान बिखेरी 

शांत भाव मुख मंडल पर लिए  |

आये थे  प्रभु का सन्देश 
अनुयाइयों को देने 
बिखरी हुई मानवता को 
एक सूत्र में बांधने |
अपना कार्य पूर्ण कर 
प्रभु के पास चले गए
सभी अनुयाई धन्य हुए  
    ईश्वर पुत्र का आशीष पा  |
हर वर्ष हँसी खुशी से

अनुगामी जश्न मनाते 

बैर भाव भूल कर

केवल प्यार बाँटते है|
तुम्हारे जन्म दिन पर
उपहारों का आदान प्रदान

परम्परा  सी हो गई है

तभी  रहता है
इंतज़ार सभी को

क्रिसमस ट्री का ,उपहारों का

 और बच्चों के प्यारे संता का |

आशा

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: