28 मार्च, 2014

उनका वैभव



खेतों के उस पार
अस्ताचल को जाता  सूरज
वृक्षों के बीच छिपता छिपाता
सुर्ख दिखाई देता सूरज |
पीपल के पेड़ पर
पक्षियों ने डेरा डाला
कलरव सुनाई देता उनका
फिर अचानक शान्ति हो गयी
उनकी रात हो गयी |
अब घरों की छत पर
शाम उतर आई है
आसमान भी हुआ धूसर
पर छत पर बहार आई है |
बच्चे कर रहे धमाल
तरह तरह के करतब करते
नए नए गानों पर थिरकते
चेहरे पर थकान का नाम नहीं |
मस्ती ही उनका वैभव
यह जीवन लौट कर न आएगा
यादों में समा जाएगा
बचपन की सौगात सा |
आशा

25 मार्च, 2014

कुरुक्षेत्र



एक पार्टी  ने धक्का दिया
दूसरी ने बांह थामी 
पद प्रलोभन हावी हुआ
वह तुम्हारी तरफ हुआ |
इस बात को अभी
अधिक समय नहीं हुआ
तुमने फिर किक लगाई
फुटबाल हो कर रह गया |
तीसरा मोर्चा  याद आया
जुगाड़ की  वहां जाने की 
वहां भी वही खींचातानी
इसकी उसकी बुराई |
राजनीति इतनी ओछी है
कल्पना न की थी कभी
हाई कमान किसे समझे 
आज तक मालूम नहीं |
आम जनता का रुख भी
स्पष्ट नहीं लगता
भीतर घात का भय
 सदा बना रहता |
चुनाव गले की फांसी है
या गले में अटकी हड्डी
दलदल में फँस गया है
निकल नहीं सकता |
कुरुक्षेत्र की लड़ाई में 
चक्रव्यूह में फँस गया है 
राजनीति के मैदान में 
फुटबाल बन कर रह गया है |

24 मार्च, 2014

ना कहने को कुछ रहा


ना कहने को कुछ रहा ,
ना सुनने को बाक़ी 
जो देखा है  काफ़ी वही ,

उसका सिला देने को |

गुड़ खाया बोला  गुड़ सा ,आई नहीं मिठास |
कडुवाहट मन से न गयी व्यर्थ रहे प्रयास ||


वाणी मधुरस से पगी ,अंतस तक छा जाय  |
कटु भाषण यदि किया ,धाव गहन हो जाय ||

फूलों  की वादियों  में एक ठूंठ नजर आया 
ना ही कभी फूल  खिले ,नाही कभी हरियाया ||

 प्यार कभी जाना नहीं ,ना ही कभी मुस्कान
चहरे से यूं ही लगता  , कटु भाषण की खान  ||
आशा