05 जुलाई, 2014

थी वह एक छलना









पेड़ों से छन कर आती धूप
बड़ी सुहानी लगती
प्रातः सूर्य दर्शन का
अनोखा अंदाज देती  |
वीथियों पर चलते चलते
नए नए अनुभव होते
जब विहग व्योम में उड़ाते
मधुर संगीत मन में भरते |
महावरी कदम जब
श्वेत  पुष्पों पर पड़ते
उनसे लुका छिपी करते
छलकता यौवन मन हरता |
ओस से नहाया वदन
उस धूप छाँव में
 अधिक ही  दमकता
मन में बसता |
पायल की रुनझुन
घुंघरुओं की मधुर धुन
ज्यों ही सुनाई देती
मन में कई रंग भरती |
हाथ बढा उसे छूना चाहता
पर पहुँच से बहुत दूर
थी वह एक छलना
कवि की केवल कल्पना |
आशा

साथ तुम्हारा







दो कदम तुम चलो
कुछ कदम मैं भी चलूँ
राह मिल ही जाएगी
जब दौनों साथ होंगे
जल तुम साथ लेना
थाल नैवैध्य का

मैं  भी उठा लूंगी
साथ तुम्हारे जाऊंगी
पूजा का पूरा फल होगा
जब साथ तुम्हारा  होगा
इसमें कोई  स्वार्थ नहीं
है यह प्रभु की मर्जी 

इसमें गलत कुछ भी नहीं
विधि का विधान है यही
राह एक सुनिश्चित है
मुझ में तुम में भेद नहीं |
आशा

|

03 जुलाई, 2014

स्वप्न सिमट जाते हैं


  :
-निशा के आगोश में
स्वप्न कई सजते हैं
देखे अनदेखे अक्स
दृष्टि पटल पर उभरते हैं |
क्या कहते हैं ?
याद नहीं रहता
सरिता के बहाव से
कल कल निनाद करते
 अनवरत गतिमान होते
ये व्यस्त मुझे रखते |
भोर का आगाज सुन
सब कुछ बदल जाता
धरती पर पैर रखते ही
असली धरातल नजर आता |
और कदम उठते हैं
चौके में जाने को
व्यस्त हो जाती हूँ
घर के काम काज  में |
खाली कहाँ रह पाता  है
मस्तिष्क मेरा छोटा सा
स्वप्न सिमट जाते है
व्यस्त दिनचर्या में |
आशा 

02 जुलाई, 2014

वहीं हमारा घर होगा







चल सजनी आ चलें वहाँ
आकाश धरा मिलते जहां
वहाँ छोटा सा घर बनाएँ
हरियाली भरपूर लगाएं
जब भी पंछी वहाँ आएं
दाना चुगें प्यास बुझाएं
कितना सुखद एहसास होगा
तृप्ति का आभास होगा |
संचित सुखद पल जीने को
मन हो रहा बेकल
वह वहीं शांत हो पाएगा
जब तुम्हारा साथ होगा |
परम शान्ति का  अनुभव होगा 
कोइ व्यवधान नहीं होगा
प्रभु आराधन में लीन
मधुर ध्वनि मुरलिया की
जब भी सुन पाएंगे
श्रद्धा सुमन बरसाएंगे
परम प्रेम का आगाज़ होगा
जीवन तभी सार्थक होगा
दूर क्षितिज तक कभी
शायद ही कोई पहुंचा होगा
पर हमें न कोइ रोक सकेगा
वहीं हमारा घर होगा |
आशा  

30 जून, 2014

प्रार्थना







 कण कण में है बास तेरा
पल  पल होता अहसास तेरा
फिर सामने क्यूं नहीं आता
क्या कमी  रही अरदास में |

पारस को छू लोहा स्वर्ण होता
शिला चरण रज पा  हुई अहिल्या
यदि तेरी छाया ही छू पाऊँ
 मैं धन्य हो जाऊं |

है एक प्रार्थना तुझसे
तेरी शरण यदि  मैं पाऊँ
जब भी साक्षात्कार हो
तुझमें विलीन हो जाऊं |
आशा