01 अप्रैल, 2015

झरना

 
जलप्रपात
कलरव करता
आती फुहार |

जल बहाव
ऊपर से नीचे को
मनोरम है |


सुरम्य धार
झरझर झरता
जल प्रपात |

जीवन आज
बहता झरना है
रुकता नहीं |

जल प्रपात
मधुर संगीत से
मन हरता |

जीवन जीना
झरने सा प्रवाह
उससे सीखा |


आशा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: