06 मई, 2015

पूर्ण परिवार

hum do humare do के लिए चित्र परिणाम
जन्म जन्म का बंधन 
सप्तपदी में समाया 
सात वचन मजबूत बंधन 
कभी टूट न पाए |
सच्चे दिल से किया समर्पण 
वजन बहुत रखता है 
सत्य वचन कर्मठ जीवन से
  परिवार सवर जाता है |
बच्चे होते सेतु बांध से 
घर को बांधे रखते 
टकराव होने न देते 
सामंजस्य बनाए रखते |
प्यार दुलार के साथ होता
माँ का अनुशासन आवश्यक
पिता की छात्र छाया बिना
घर अधूरा होता  |
बिना बहन भाई के रिश्ते 
घर की रौनक अधूरी
 वह पूर्ण नहीं होता 
एक का भी अभाव अखरता |
आशा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: