26 जून, 2015

भास् मित्रता का

 मित्र के लिए चित्र परिणाम
है कितना आवश्यक
ऐसा कुछ करना
रिश्ते सुरक्षित रखना
उन्हे प्रगाढ़ करना |
इतनी सी बात
समझ न पाए यदि
क्या लाभ मनुष्य होने का
अपने वजूद पर गर्व करने का |
सम्बन्ध मधुर
जीवन में रस घोलते
कठिन से कठिन प्रश्न
चुटकियों में हल होते |
यही तो होती देन
मित्रता रखने की
सच्चा मित्र परखने की 

उसे यादगार बनाने की |
रिश्ते दरक नहीं पाएं 

दंशों से उन्हें बचाएं
  पालें पोसें 

परिपक्व  करें |
एक छायादार वृक्ष
जब फले फूलेगा
अप्रतिम अहसास होगा
मित्रता का भास् होगा |
आशा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: