26 जुलाई, 2015

प्यासी निगाहें

 
प्यार की प्यासी निगाहें 
तृप्त होना चाहिए 
ख्यालों में बसी अदाएं 
स्पष्ट होना चाहिए |
इज़हार प्यार का 
रंगीन होना  चाहिए 
है आज वर्षा का मौसम 
वर्षा होनी चाहिए |
जब प्रीत की बरसात होगी 
तन मन भीगेगा उसमें 
हमसफ़र हमराज होगा 
समाधान कठिन न होगा |
तभी सभी प्रश्नों के उत्तर 
हल करना सहज होंगे 
 सारे के सारे  उत्तर 
सुन्दर सरल सटीक होंगे |

आशा


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your reply here: