13 जून, 2015

बहुत याद आती है


मान मेरी बात
मुझे तू सबसे प्यारी
माँ बहिन बेटी से ज्यादा
मित्र मुझे अपनी लगती
जब भी याद आये
तू दौड़ी चली आती है
है सच्चे मित्र की मिसाल
तेरी बहुत याद आती है
तेरी मेरी दूरी
मुझसे सहन नहीं होती
किससे मन की बात करूं
मुझे तू बहुत याद आती है |
आशा

12 जून, 2015

गागर में सागर


gagar mein saagar के लिए चित्र परिणाम
मनोभाव हैं
गागर में सागर
मनमोहक |

ताका :-है जलनिधि
गहन व गंभीर
संचय करे
अमूल्य रत्नों का ही
फेंकता अपशिष्ट |


जनम मृत्यु 
ना हाथ में किसी के 
प्रभु की लीला |

माया ठगनी 
भ्रमित कर रही
 प्रभु की लीला |

धरा उत्फुल्ल 
नव पल्लव धारी
मंहा प्रसन्न |

आया वसंत 
छा गई है  बहार 
छटती धुंध |

ताका :-है जिन्दगी क्या 
टहनी फूलों भरी 
पुष्प खिलते 
वह झुकती जाती 
होती जिन्दगी वही |

आशा

11 जून, 2015

इतने दिन तक कहाँ रही

इतने दिन तक कहाँ रहीं 
याद न किया मुझे 
दौड़ कर आ जा तुझे
 अपनी बाहों में झुलाऊँ|
अपनी पलकों में छिपालूं 
तेरे सारे गम चुन लूं 
तुझे खरोंच न आने दूं 
सारी विपदा खुद वर लूं  |
है मेरी अमूल्य निधि
बड़े जतन से तुझे सहेजूँ 
तेरी एक मुस्कान देख 
मन में  स्वप्न सजाऊँ|
आ मेरी गोदी में आ जा 
आँचल में तुझे छिपाऊँ
 किसी की नजर न लगे
डिठोना तुझे लगाऊँ |
है मन मोहिनी छबि तेरी 
मैं तेरी बलाएं ले लूं
तुझे देख हर पल जी लूं 
सब धन मैं पा जाऊं |
आशा





10 जून, 2015

तारों की दुनिया में



chaand taare के लिए चित्र परिणाम
शाम का धुंधलका
रात्रि की प्रतीक्षा
मुझे ले चली
खुले मैदान में |
रात्रि में सितारे
झिलमिलाए टिमटिमाये
यहाँ से वहां जाएं
ले चले अपने साथ में |
विचारों ने उड़ान भरी
माँ ने एक बार बताया था
हर तारा किसी न किसी का
घर होता है  |
मैंने सोचा क्यूं न मैं
अपना घर खोजूं
उस जहां में
सितारों के सान्निध्य में |
जैसे ही कदम बढाए
दृश्य विहंगम  नजर आया
एक समूह   तारों का
दरिया सा नजर आया |
याद आई आकाश गंगा
किताब में कभी पढ़ा था
 समेटे है अनगिनत तारे
 अपने में |
ज़रा भी भ्रम नहीं हुआ देख कर
यही है शुक्र तारा प्यार का सितारा
किसी ने नाम दिया  भोर का तारा
चमक तीव्र इसकी पहचान हुई |
पर एक तारा नन्हां सा
चाँद के पास
इतना मन भाया सोचा
कल यही मेरा घर होगा |
आशा  

09 जून, 2015

किशोरावस्था




        है उम्र ही ऐसी
किसी पर प्यार आता है
रंग ढंग देख कर 

अनुकरण का
 विचार आता है
मिलने जुलने का
मन नहीं होता
किसी पर
क्रोध आता है
व्यर्थ ही मन
झुंझलाता है |
यदि मन की
बातों न पूरी हों
बगावत का
ख्याल आता है
खुल कर
विरोध हो
अपनी बात ही पूरी हो
क्रान्ति का
विचार आता है 

दिवा स्वप्न में खोया रहता 
कल्पना में जीता
यह उम्र का है तकाजा
किशोर को
बगावत सिखाता है |
आशा

08 जून, 2015

परकटा पक्षी

 
परकटा पक्षी अकेला 
सोच रहा मन ही मन में 
खुलने लगी  ग्रंथियां मन की
उसके सूने से जीवन की |
एक समय ऐसा था जब
 पंखों पर रश्क होता था
 वह विचरण करता व्योम में 
ऊँचाई आसमा की छूनें  |
साथियों के संग हो अनंग
मधुर गीत गाता रहता था 
आकर्षक सब को लगता
जब  रंगीन पंख फैलाता था |
मीठे फल खाता वृक्षों के
 दाना चुगता  यहाँ वहां
 सरोवर में  खोजता जल
प्रकृति के सान्निध्य में  |
एक बहेलिया घूम रहा था
 शिकार की तलाश  में 
वह जाल में ऐसा  फंसा
 निकल न सका बेचा गया|
थे बहुत निर्दयी लोग 
पहले पंख   काट दिए 
जिन पर रश्क उसे रहता था
फिर बंद किया एक पिंजरे में |
छूट गए संगी साथी 
प्रकृति का सान्निध्य गया
गुहार लगाई किसी ने न सुनी
बंदी हो कर रह गया |
खुद का कुछ भी न रहा
अपनी भाषा  भूलने लगा 
अब  जो भी सिखाया जाता है 
वही वह दोहराता है |
पहले पलायन पिंजरे से 
करने का मन होता था 
बिछड़ों से पुनः मिलन का 
  पर अब नहीं |
ना शक्ति रही बाजुओं में
ना ही पहले सी ललक 
रह गया है  भय मन में 
यदि बाहर निकला 
 दुश्मन का निवाला होगा 
बिना बात मारा जाएगा |
वह समझ गया है 
है यही नियति उसकी 
है वह प्रदर्शन की वस्तु
पिंजरा उसका वास  |
ना तो  सुन्दरता पहले सी
ना ही इच्छा प्रकृति में बापसी की 
नियति के हाथों की 
कठपुतली हो कर रह गया है |
आशा










07 जून, 2015

सीमा विवाद


amar shahid के लिए चित्र परिणाम
सीमा पर आये दिन
हादसे होते रहते है
माँ की ममता लिपटी ध्वज में
चिर निद्रा में सो जाती  |
एक तमगा मरणोपरांत
सैनिक को मिलता है
परिवार को भेट किये जाते है
चन्द सिक्के उसके बाद |
आखिर कब तक सरहद पर
यह खूनी होली जलती रहेगी
अमन चैन छिनता रहेगा
माँ की गोद सूनी होगी |
हर वर्ष शहादतें सैनिकों की
सहन करना अब मुश्किल
सीमा विवाद हल न होता
न कल हुआ न आज |
अमन की बातें रहतीं
 केवल कागजों पर
विवाद के जबाब में
एक कड़ा विरोध पत्र |
वह भी डाल दिया जाता
किसी ठन्डे बस्ते में
भुला दिया जाता
अगले वार के होने तक |
जानें कितनी जानें जातीं
पर नेता अपनी रोटी सकते
व्यर्थ समय बर्बाद करते
केवल बहस बाजी में |
आशा