22 जनवरी, 2020

गणतंत्र दिवस

हुए स्वतंत्र सन सैतालिस में
सन पचास में गणतंत्र बना
स्वतंत्र देश में पालनार्थ
संविधान लागू हुआ |
वह दिन था छ्ब्बीस जनवरी
 इस दिन को याद किया जाता है
जश्न मनाया जाता है
तिरंगा फहराया जाता है |
हम मनाते हर वर्ष
गणतंत्र  दिवस उत्साह से
देश भक्ति के गीत गाते
झंडा फहराते बड़ी शान से |
सेना के तीनों अंग दिल्ली में
गुजरते मंच के सामने से
सलामी तिरंगे को देते
सर उठा अभिमान से |
कदम से कदम मिला कर चलते
देश भक्ति के गीत गाते
तत्पर दिखते रणबाकुरे
देश हित में आहुति के लिए |
झांकियां विविध प्रदेशों की
इस उत्सव में भाग लेतीं
नयनाभिराम दृश्य होते
कुछ न कुछ सन्देश देते |
स्कूली बच्चे छोटे बड़े
तरह तरह के करतब करते
नाचते थिरकते गुजरते
तिरंगे को प्रणाम करते |
हम स्वतंत्र देश के वासी 
रक्षा  करते इसकी 
हो अजर अमर गणतंत्र हमारा 
यही कामना रहती |
देश हमारा सबसे प्यारा 
सारे जग से न्यारा  
गर्व से सर उन्नत होता
जान कर कर्तव्य हमारा |
आशा

14 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी इस प्रस्तुति का लिंक 23.01.2020 को चर्चा मंच पर चर्चा - 3589 में दिया जाएगा । आपकी उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ाएगी ।

    धन्यवाद

    दिलबागसिंह विर्क

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सुप्रभात
      मेरी रचना को शामिल करने की सूचना के लिए आभार सर |

      हटाएं
  2. सुप्रभात
    धन्यवाद विभा जी मेरे ब्लॉग पर आने के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  3. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं




  4. लिंक-https://akanksha-asha.blogspot.com/2020/01/blog-post_22.html?showComment=1579858150700
    चर्चा मंच के "शब्द सृजन" के लिए |आशा सक्सेना

    जवाब देंहटाएं
  5. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा रविवार (२६-०१ -२०२०) को "शब्द-सृजन"- ५ (चर्चा अंक -३५९२) पर भी होगी।

    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    ….
    -अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत ही सुंदर भाव संजोये बेहतरीन रचना । गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं आदरणीय

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएं |टिप्पणी के लिए धन्यवाद सर |

      हटाएं
  7. वाह ! रग-रग में जोश भरती बहुत सुन्दर रचना ! जय भारत जय हिदुस्तान !

    जवाब देंहटाएं
  8. सुप्रभात
    धन्यवाद टिप्पणी के लिए |
    जय भारत

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: