11 सितंबर, 2020

क्या सोच रहे हो ?

 

 


Add caption

क्यूँ अकेले खड़े निहार रहे

मौन व्रत धारण किये

मूक मुख मंडल पर  

मुखर होने को बेकल

शब्दों को पहरा मिला |

दिल पहले तो बेचैन हुआ

फिर तुम्हें समझना चाहा

ऐसी उथल पुथल है

आखिर मन में क्यूँ  ?

हो इतने बेवस लाचार क्यूँ ?

शायद  यही सोच रहता है

हर पल  तुम्हारे मन में |

पर क्या कभी सोचा है

इस दुनिया में हैं

अनगिनत ऐसे  इंसान

 बुरी स्तिथी  है जिनकी

पर जिन्दगी से हार नहीं मानी है

अभी भी जीने की तमन्ना बाक़ी है | 

उनसे प्रेरणा मिलती है

पल भर के क्षण भंगुर जीवन में

प्रभु के सिवार किससे  आशा करें

खुद जिए और जीने दें  औरों को |

आशा  

 

09 सितंबर, 2020

बंधन ही बंधन

बंधन ही बंधन
आसपास उनका घेरा
कभी समाज का बंधन
कभी खुद पर ही
 स्वयं का नियंत्रण |
जिस ओर दृष्टि दौड़ाई
बेचैन दिल हुआ
क्या किया था मैंने ऐसा
मुझे ही सोचने को
बाध्य होना पडा |
क्या होना चाहिए था
और क्या हो गया ?
बंधनों की हर नई खेप
अब तो कर देती है
विचलित मुझे |
कौनसा मापदंड अपनाऊँ
किससे दिल का हाल बताऊँ
शायद कोई तो मुझे
समझ पाया है अब तक
या है मेरे मन का बहम |
अब बहम से दूरी चाह रही हूँ
मन के सुकून के
 बहुत नजदीक आ गई हूँ
अब तोड़ना चाहती हूँ
नहीं होते अब बंधन सहन मुझे |
जी चाहता है काटूं हर बंधन
खुले आसमान में उड़ती फिरूं
सभी बंधनों से हो कर मुक्त
खुद जियूं और जीने दूं सभी को |
मुझे भी एहसास हो
कि स्वतंत्रता है क्या
जीने का आनंद है क्या |
आशा