01 अक्तूबर, 2013

छेड़छाड़ शब्दों से



की शब्दों से छेड़छाड़
अर्थ का अनर्थ हुआ
सार्थक सोच न उभरा
सभी कुछ बदल गया |
क्या सोचा क्या हो गया
प्यार ने भी मुंह मोड़ा
गुत्थी सुलझ न पाई
अधिक ही उलझ गयी |
हेराफेरी नटखट शब्दों की
बनती बात बिगाड़ गयी
अलगाव बढ़ता गया
उलझनें बढ़ा गयी |
यह न सोचा था उसने
इस हद तक बात बढ़ेगी
जिसका प्रभाव भूकंप सा
इतना तीव्र होगा
वह एकाकी उदास
खँडहर सा रह जाएगा |


है मनोकामना



है मनोकामना
हर उस पल को जीने की
जब होते थे साथ
कोई  तीसरा नहीं
एक अजीब सा अहसास
अब मेरा पीछा करता
ले आता समक्ष तेरे
और हो जाती
मग्न तुझमें |
मुस्कान तेरी 
 बनती बैसाखी
मेरे अंतर मन की
मैं खो जाती तुझ में
और तेरी यादों में
बीते पलों के वादों में|
भर जाती स्फूर्ति से
होती व्यस्त वर्तमान में
ओढे गए कर्तव्यों में |
आशा

29 सितंबर, 2013

टीस



शीशा टूटा
किरच किरच बिखरा
हादसा ऐसा हुआ
तन मन घायल कर गया
तन के घाव भरने लगे
समय के साथ सुधरने लगे
मन के घावों का क्या करे
जिनका कोई इलाज नहीं
यूं तो कहा जाता है
समय के साथ हर जख्म
स्वयं भरता जाता है
खून का रिसाव थम जाता है
पर आज जब जीवन की
 शाम उतर आई है
सब यथावत चल रहा है
पर उन जख्मों में
कोई  परिवर्तन नहीं
 रह रह कर टीस उभरती है
बेचैनी बढ़ती जाती है
उदासी घिरती जाती है |

27 सितंबर, 2013

सार्थक जीवन

इस जिन्दगी में
 क्या रखा है
 कब बिखर जाए
कुछ काम ऐसे करो 
जीवन सँवर जाए 
जाने के बाद भी 
तुम्हें याद किया जाए
जीवन काल में
जो कुछ किया
यदि आधा अधूरा ही रहा 
नई पीढी उसे 
पूरा कर पाए
बार बार तुम्हारा
 अनुकरण कर पाए
 हर कदम पर
तुम्हारा स्मरण
 किया जाए
कोइ कभी तुम्हें
 भूल न पाए |
आशा




23 सितंबर, 2013

क्या करे



अपने आप में सिमटना
अंतर्मुखी होना
अब क्यूं खलता है
क्या यह कोई  कमीं है
पहले कहा जाता था
मुखर होना शोभा नहीं देता
चेहरे का नूर हर लेता
धीरे चलो धीरे बोलो
 लड़कियों के ढंग सीखो
बहुत कठिन था
अपने में परिवर्तन करना
तब अनवरत प्रयास  किये
अपना अस्तित्व ही मिटा दिया
नियमों पर खरा उतरने में
अब तसवीर बदल गयी है
कहा जाता है
कभी घर से तो निकलो
मिलो जुलो सर्कल बनाओ
पर उलझ कर रह गयी है 
दो तरह के नियमों में
पहले थी बाली उमर
खुद को बदलना संभव हुआ
पर अब अपना है सोच 
जीने का एक तरीका है
कैसे परिवर्तन हो
समझ नहीं पाती 
सोचते सोचते
अधिक ही थक जाती है
कोइ हल नजर नहीं आता |
आशा