12 मई, 2014

रिश्ते



  1. रिश्ते :-
    कैसे ये रिश्ते
    पल में बदलते
    सतही होते |

    बनाया रिश्ता
    स्नेह से अपनाया
    नहीं टूटता |

    यूं अचानक
    दिल से दिल मिले 

    रिश्ता  है एक |



    रेत के ढेर
    हवा में उड़ते हैं
    रिश्ते बे पैर |

    रिश्ते सुहाने
    जब क्षीण हो जाते
    होते बहाने |

    दृग बोलते
    तुम न समझते
    भ्रमित होते |


    आशा

    ·

11 मई, 2014

चुनाव आज का




थमा चुनाव प्रचार हुई शान्ति अपार
अब मोदी ना राहुल ना ही केजरीवाल
कटाक्षों ने हद पार की
सब के मुंह पर कीचड़ उछला |
इस चुनाव में पार्टी गौण हुई
 व्यक्तिवाद  हावी हुआ
भाई भतीजा परिवार वाद भी दिखा
दो नावों में पैर रखा |
कुछ बातें होती अन्तरंग
धर में भी शोभा न देतीं
सडकों पर उछाली गईं
मर्यादा की सीमा पार कर गईं |
मान  हनन चरित्र हनन
सब कुछ खुले आम हुआ
बचा क्या रह गया
अपशब्दों का उपयोग हुआ |
पहले भी चुनाव होते थे
जश्न सी रौनक रहती थी
वादे पार्टी करती थी व्यक्ति नहीं 
नेता अभिनेता न था | 
आशा