05 मार्च, 2016

फागुन आया रे





प्रकृति नटी की अद्भुद महिमा 
रंग रंगीला फागुन का महीना |


उड़ने लगा गुलाल 
गौरी का मुखड़ा
लालम लाल
कि फागुन आया रे |





फूला पलाश महका महुआ
दी दस्तक रंगों ने
सेमल की क्या  करें बात
अमल ताश भी फूला
अमवा पर कोयल बोली
कि फागुन आया रे |










03 मार्च, 2016

ठहराव



ठहराव के लिए चित्र परिणाम
चलता जीवन
निर्मल जल के झरने सा
ठहराव जिन्दगी में
गंदे जल के डबरे सा
पहला रंगीनियों से भरा
 हैं अक्षय जो
पर ठहराव उसमें
 डबरे की दुर्गन्ध सा
घुमंतू जीवन में ठहराव
कदाचित सुख देता
जहां ठहर जाते
 वहीं बसेरा होता
अधिक समय ठहराव  
उन्हें भी उबाऊ लगता
जल्दी डेरा उठा
आगे जाने का मन होता
एक वय के बाद
सभी ठहराव चाहते
डबरे से आती दुर्गन्ध
तब भी न चाहते
बीते कल की सुनहरी यादें
सजोए रखते
उनमें ही जीते
कल्पना की उड़ान भरते
 नया सृजन करते
जीवन की रंगीनियाँ
ठहराव में भी अनुभव करते 
यह ठहराव जीवन में 
 बहुत मायने रखता 
यदि सही उपयोग होता 
डबरे से तलाव  हो जाता 
जीवन तनाव मुक्त हो 
रंगीनियों से भर जाता |

आशा






29 फ़रवरी, 2016

शिक्षा


शिक्षा के आयाम अनंत
मिलती शिक्षा जीवन पर्यंत
कण कण से मिलती शिक्षा
इसका कोई न अंत |

 सर्व प्रथम मां की शिक्षा
फिर शिक्षक से ली शिक्षा
कुछ अनुभवों ने सिखाया
इसके बिना मिली न दीक्षा |

है ज्ञान गुणों की खान
शिक्षा सब का है अधिकार
जो भी  इससे  रहाअनजान
बिना ज्ञान वह पशु सामान |


आशा

27 फ़रवरी, 2016

अपशब्द

aankho se aansu bahe के लिए चित्र परिणाम

अपशब्दों का प्रहार
इतना गहरा होता
घाव प्रगाढ़ कर जाता
घावों से रिसाव जब होता
अपशब्द कर्णभेदी हो जाते
मन मस्तिष्क पर
बादल से मडराते
छम छम जब बरसते
नदी नाले उफान पर आते
अश्रु धारा थम न पाती
अनुगूंज अपशब्दों की
वेगवती उसे कर जाती
तभी तो कहा जाता है
जब भी बोलो
मधुर ही बोलो
कटु बचन से दूर रहो
मन में कटुता ना घोलो 


aankho se aansu bahe के लिए चित्र परिणाम 
आशा

25 फ़रवरी, 2016

श्याम सलोने

श्यामल गात

सुदर्शन सुन्दर
मनमोहक छवि तेरी
रोम रोम में बसी
भाव भंगिमा तेरी
तेरा मुकुट
तेरी बाँसुरी
सब से अलग
हैं केवल  तेरे ही 

श्याम सलोने 
मां के दुलारे       
वह जाए तुझ पर वारी 
जब माखन खाए गिराए 
मनवा को भा जाए

नयनों में आ बसी 
अनमोल भंगिमा तेरी 
श्याम सलोने
तेरी कमली तेरी लाठी
तेरी धैनूं तेरे सखा
मुझको बहुत सुहाय 
तू सबसे अलग लगे 
मन से छवि न जाय |
आशा
Asha Lata Saxena's photo.s

24 फ़रवरी, 2016

चंद हाईकू

रूप गर्विता के लिए चित्र परिणाम
देह दीवानी
हुई रूप गर्विता
सत्य न जानी|

कर्मठ जीव
व्यस्त बना रहता
सब पा जाता |

प्यारी बिटिया
जल से तृप्त करे
बृद्ध जनों को |

ईंट उठाती
मेहनत करती
झोली में बच्चा |

प्यार जताता
भोला सा बचपन
चतुष्पद से |


रिसते जख्म
प्यार का मलहम
दिल को छुए |


दो नन्हें चूजे
माता की पनाह में
हैं सुरक्षित |

आशा




21 फ़रवरी, 2016

है रीत यही इस जग की

वानप्रस्थ आश्रम के लिए चित्र परिणामyauvan के लिए चित्र परिणामजन्म के लिए चित्र परिणाम
चिता के लिए चित्र परिणाम
है रीत कैसी  इस जग की 
परिवर्तन में देर नहीं लगती 
बचपन जाने कहाँ खो जाता 
यौवन की दहलीज पर आ 
वह भी न टिक पाता 
उम्र यौवन की
अधिक नहीं होती 
जल्द ही दस्तक
 वानप्रस्थ की होती 
यह भी विदा ले लेती 
अंतिम पड़ाव आते ही 
मोह भंग होने लगता 
और जाने कहाँआत्मा
 देह त्याग भ्रमण करती 
देह विलीन हो जाती 
पञ्च तत्व में मिल जाती 
केवल यादें रह जातीं 
जाने वाला चला जाता 
बीता कल पीछे छोड़ जाता 
आगमन गमन का 
क्रम निरंतर चलता 
संसार की चक्की में
 सभीको पिसना होता
इससे कोई न बचता 
जन्म मरण दोनो ही 
पूर्व निर्धारित होते 
जन्म का पता होता 
पर मृत्यु कहाँ से
कैसे कब वार करेगी 
नियंता ही जानता 
 पर अपने कर्मों का हिसाब
 सभी को देना होता 
इस लोक में या परलोक में 
है रीत यही इस जग की
 कुछ भी नया नहीं है
आशा