18 सितंबर, 2016

मैं हूँ हिन्दुस्तानी


 Related image

थे बाबूजी बुन्देल खंड के
अम्मा राजस्थान की
जन्मी मैं बुंदेलखंड में
पर मालवा न छूटा कभी
बोलते समझते थे सब
 अपनी अपनी  भाषा
 मैंने सुनी मालवी  ,मराठी
बुन्देलखंडी ,राजस्थानी
अपने बचपन से आज  तक
पर बोली सदा हिन्दी  बोली
इसी लिए हूँ  हिन्दुस्तानी   
स्कूल में आंग्ल भाषा प्रमुख
हिन्दी दूसरे  स्थान पर थी
संस्कृत कभी पढ़ न पाई   
बहुत ही कठिन लगती थी
पर अब भी सोच नहीं पाती  
त्रिशंकू हो कर रह गई  
आ न पाई परिपक्वता
लिखने और पढ़ने में  
 किसी भी भाषा को
अपने में समाहित करने में  |
आशा



15 सितंबर, 2016

वसुधैव कुटुम्बकम


Image result for नक्शा दुनिया का

इतनी विशाल दुनिया में
दूर दराज देशों में
रहते लोग  अनेक
परिवेश जिनके भिन्न
भाषाएँ हैं अनेक
बात जब होती
 वसुधैव  कुटुम्बकम की
तरह तरह के विवाद छिड़ते
कोई मत ना एक
 सागर है विशाल भाषाओं का
अलग अलग भाषाएँ बोलते
जब बहस होती
 कौनसी संपर्क भाषा हो 
 एक मत कभी न हो पाते
  महत्वपूर्ण  सभी भाषाएँ
 प्रत्येक भाषा  कद्दावर है
प्रचुर समृद्ध साहित्य लिए
फिर बहस किस लिए
 हिन्दी सरल सहज भाषा  
समृद्ध भाषा विज्ञान है
सभी भाषाओं के शब्द
आंचलिक हों या विदेशी
मिलते जाते हैं इसमें
 खीर में दूध और चावल जैसे
तभी कहा जाता है  
क्यों न अपनाया जाए इसे
पर क्या जरूरी  है
 इसे जन जन पर थोपा जाए
है आवश्यक प्रचार प्रसार
पर बिना बात  बहस न हो
जो सच्चे दिल से अपनाए इसे
उसका स्वागत किया जाए
पर अनादर किसी भाषा का ना हो
साहित्य सभी पढ़ा जाए 
सम्मान की क्या जरूरत 
अध्ययन की रूचि 
 जागृत कर दी जाए |
आशा

ध्वज हमारा




चाहते नहीं
झुकें अनावश्यक
हैं वे स्वतंत्र |

ध्वज हमारा
सम्मान का प्रतीक
मान  हमारा |

शीश नवाएँ
झंडा फहरा कर
वन्दना करें |

जंग जीत ली
स्वतंत्रता प्राप्त की
हुए आजाद |


भारत माता
जान से प्यारी हमें
 गर्व है हमें |

हुए सुरक्षित
तिरंगे की छाँव में
 हम बालक |
आशा

13 सितंबर, 2016

चुभन



 Image result for उलझन सुलझे ना

उलझनों की अति हो गई
बोझ मन का कैसे हल्का हो
कहने को शब्द नहीं मिलते
मुंह तक आते आते ही
बेआवाज होते जाते हैं
अब तो लगाने लगा है
ताला जवां पर लग गया है
अब कुछ किसी से नहीं कहना
फ़कत उलझनों का
एहसास ही काफी है
यही एहसास जब तब
शूल सा चुभने लगता है
जिसे निकाल फेंका पहले ही
पर आज भी चुभन होती है
अब तो अंतराल में होती
खलिश का एहसास ही काफ़ी है |
आशा

09 सितंबर, 2016

मित्र ( हाईकू )

कृष्ण सुदामा 
मित्रता की मिसाल 
जग जानता |

हों सच्चे मित्र 
कैसे जाना जा सके 
वख्त बताए |

हैं सभी मित्र 
बचपन से हम 
नहीं बिखरे |

आज परिक्षा 
हम सच्चे मित्रों की 
सफल होंगे |

सच्चा मित्र 
खोजे नहीं मिलता 
सब जानते |

सही राय दे 
गलत कभी नहीं 
है वही मित्र |

आशा



08 सितंबर, 2016

भाग्य उसका

 Image result for बर्फ पर जूझते सैनिक
बर्फ में दफन हुआ था 
भाग्य ने उसे बचाया 
पर साँसें थी गिनती की 
उसकी जिन्दगी की 
चमत्कार हुआ वह बचा 
पर कुछ पल ही रह पाया 
सभी यत्न असफल रहे 
जीवन पुनः देने के 
यह भाग्य न था
 तो और क्या था 
शहादत देने वालों में 
एक नाम और जुड़ गया  |
आशा



05 सितंबर, 2016

गुरू शिष्य

 Image result for द्रोणाचार्य अर्जुन
योग्य धनुर्धर होने को 
हो पूर्ण ध्यान निशाने पर 
लक्ष्य भेदन तभी संभव 
जब एकाग्र हो मन  निरंतर
शिक्षा थी गुरू की यही 
स्वीकार जिसे शिद्दत से किया 
ध्यान तभी केन्द्रित हुआ 
तीर निशाने पर लगा 
है अति  विशिष्ट 
गुरू शिष्य का नाता 
काल पुरातन से आज तक 
कोई भ्रमित न इससे हुआ 
जैसे पहले महत्त्व  था इसका
आज भी वह कम न हुआ 
|शिक्षा जिससे भी मिले
 शिरोधार्य शिष्य करे 
तभी पूर्णता का भास् हो 
शिष्य का विकास हो |

आशा