21 मार्च, 2018

एहसास



 ऊंची उड़ान भरना के लिए इमेज परिणाम

होता है एहसास मन को
छोटे से छोटा
प्रत्यक्ष हो या परोक्ष
मन होता है साक्षी उसका
जब होती है आहट
पक्षियों के कलरव की
जान जाती हूँ देख भोर का तारा
मन को मनाती हूँ
सूर्य का स्वागत करना है
आलस्य को परे हटा
पैर जमीन पर रख कर 
हो जाती हूँ व्यस्त 
रोज की  दिनचर्या में
व्यस्त समय में एहसास तो होते हैं
पर तीव्रता कम 
जानते हो क्यूँ ?
समय नहीं होता
सोचने विचारने का 
उन पर प्रतिक्रया का
यही एहसास देता है
मन को रवानगी
मन विश्राम नहीं चाहता
देना चाहता है पहचान
 छोटे से छोटे एहसास को 
उसकी छुअन को
पर समय साथ नहीं देता
वह आधे अधूरे को छोड़
पलायन कर जाता 
फिर लौटकर नहीं  आता 
कभी नीले आसमान में
पंख फैलाए उड़ने की चाह में
टकटकी लगा मन उड़ना चाहे
कल्पना में पहुंचे ऎसे स्थलों पर 
जहां कभी गए ही नहीं
पर मन हो जाता मगन  
उसके ही से एहसास से
एहसास हो जाता है गुम
कभी स्वप्नों में कभी छुअन में 
रह जाता है सुप्त भावनाओं में 
है एहसास मात्र मन की सोच  |
आशा


20 मार्च, 2018

हाईकू (परीक्षा)









                                                                 
   
                                                                      १-कब क्यों कहाँ    
प्रश्न अनेको यहाँ
न मिले हल

२-बुद्धि चाहती
पर मन न लगे
कैसे हो हल

३-है क्या जरूरी
सब कुछ हल हो
न किया तो क्या

४-प्रश्न ही प्रश्न
स्वप्न में दीखते
उत्तर नहीं

५-मन की पीर
पीड़ित ही जानता
और न कोई


आशा

17 मार्च, 2018

जीवन की परिभाषा



कभी जीने की आशा
कभी मन की निराशा
कभी खुशियों की धूप
कभी हकीकत की छाँव  
कहीं कुछ खो कर
 पाने की आशा
शायद यही है
जीवन की परिभाषा
मुट्ठी भर खुशियों
गाडी भर झमेले
लेलूं  मैं किसे पहले
सोचने  का  समय कहाँ
यही है फलसफा जिन्दगी का
देने वाला एक
लेने वाले अनेक
जो झोली भर ले आया
अधिक पाने की लालसा में
  थैली फटी  सब व्यर्थ में गवाया
क्या पाया क्या गवाया
है यही गणित जीवन का |

आशा




14 मार्च, 2018

उम्मीद

चित्र में ये शामिल हो सकता है: 1 व्यक्ति, मुस्कुराते हुए, खड़े रहना, बैठे हैं और बच्चा
आज की दुनिया टिकी है 
प्रगति के सोच पर
नन्हीं  सी  आशा पर
उसके विस्तार पर
रहता है हर मन में
एक छोटा सा बालक
जब भी आगे  चलना सीखता है
 असफल होता है पर निराश नहीं
दो कदम आगे बढ़ते ही
आँखों में  आ जाती चमक 
 उत्साह कुलाचें भरता है
प्रोत्साहन के दो शब्द
उसमें  भर देते हैं जोश
पर हार उसके मन को
 कर देती है हताश 
 वह कई कई बार
भर कर नेत्रों में जल
कभी गिरता है उठता है
नकारात्मक विचार मन में 
फिर से किये यत्न में
 भी सफल नहीं  हो पाता
तब नन्हीं  सी  आशा की किरण
दबी कहीं किसी कोने में उभरती 
 हर व्यक्ति में उठती पूरी शिद्दत से
आगे बढ़ने की ललक लिए
फिर से किये यत्न में निराश होता
सोच  हो यदि सकारात्मक
क्या कठिन है इसे करना
सफलता उसके कदम चूमेंगी
है यही मूलमंत्र
उन्नति की राह  का
आकांक्षा पर दुनिया टिकी है
यही सोच मेरी है|
 आशा







13 मार्च, 2018

हाइकू

१-है मन मेरा
सरिता जल जैसा
उर्म्मी उठी

२-माता व् पिता
दो पहिये गाडीके
चलते चलें

३-उमंग भरी
है मन की साधना
सब से खरी

४-होली के रंग
खेले प्रियतम से
उदासी मिटी

07 मार्च, 2018

फेरे



पुष्प की सुरभि से 
हुआ भ्रमर आकर्षित
 पहले लगाते चक्कर पर चक्कर
तब कहीं पुष्प का 
बंधन होता प्रगाढ़ 
है महत्व फेरों का 
जन्म से अंत तक 
पहले बालक मां के
आसपास घूमता 
चक्कर लगाता व रिझाता
जब तक वह गोद में न ले 
नहीं तो रूठा बना रहता 
जब बचपन समाप्त होता
युवा वय को प्राप्त होता 
फेरों के संपन्न हुए बिना
विवाह अधूरा  रहता 
हर फेरा बंधा किसी वचन से 
तभी  वादा खिलाफी 
बाधक होती सफल विवाह में 
तुलसी आँवला बरगद पीपल 
पूजे जाते समय-समय पर 
फिर परिक्रमा लोग देते 
मनोकामना पूर्ती पर 
 परिक्रमा देते  लोग
 प्रभु तेरे चारों ओर
तेरा हाथ हो सब के ऊपर
सृष्टि में हर जीव का
होता चक्र निर्धारित
दिन के बाद रात का आगमन 
ग्रह उपग्रह करते फेरे 
अगर भटक जाएं 
तब न जाने क्या हो ?
जन्म मृत्यु भी किसी के 
जीवन चक्र में बँधे  हैं 
हैं प्रकृति के नियंता 
सुचारू सृष्टी संचालन के लिए 
खुद के बनाए नियमों से बँधे हैं
जलचर थलचर नभचर
सभी एक दूसरे पर आश्रित हैं
अपने जीवन के लिए |



आशा























04 मार्च, 2018

हाईकू

१-भीगा मौसम 
पर वाली चींटियाँ 
घर बाहर 

२-गाय  भीगी सी
 बैठी सड़क पर
मार जल की

३-ख़ुशी न हुई
क्रोध बहुत आया
गुरूर देख

४-डर  समाया
 मनवा  में अगर
नहीं जाएगा

५-प्राण पखेरू
उड़  चले व्योम में
दर खोजते

६-होली के रंग
खेले प्रियतम से 
उदासी कम

7-मेरी बेटी
है फूल सी कौमल
नजरार ना

८-मेरी सहेली
समय सहायक
सब से स्नेही 
आशा