31 दिसंबर, 2019

विराम



                     चाहे जितनी बाधाएं आए
सहज चलते जीवन की रवानी में
समय रुक न पाएगा
 काल चक्र चलता जाएगा |
काल है एक  बहती दरिया  
गति दौनों की होती समान   
पर काल की गति न होती स्थिर 
 वह जल सा बाधित नहीं किसी से |
समय ऊंची उड़ान भरता
 पंख फैला कर  पक्षी सा
किसी भी  बाधा से न डरता
अम्बर में है एक छत्र राज उसका |
 जितना भी उसे पकड़ना चाहे
 मुठ्ठी में रेत सा फिसलता
जीवन  दूर होता जाता
अकारण रूठ कर समय से |
समय के साथ यदि चलना चाहें 
 गत्यावरोधों का सामना करना होगा
यदि पार न कर पाए उन्हें
जीवन में विराम आ जाएगा |
आशा





1 टिप्पणी:

Your reply here: