15 दिसंबर, 2010

कल्पना ही रोमांचक है

दी है दस्तक दरवाज़े पर
ठंडी हवा ने, जाड़े ने
और गुनगुनी धूप ने
बेटे का स्वेटर बुन रही हूँ
जल्दी ही पूरा हो जायेगा
क्या करती कोई नई बुनाई
ना मिल पाई थी
उसे खोजने में ही
इतने दिन यूँही बीत गये
कई किताबें देखीं
पत्रिकाएँ खरीदीं
पर वही घिसे पिटे नमूने
कुछ भी तो नया नहीं था
छोटे मोटे परिवर्तन कर
की गयी प्रस्तुति उनकी
देख मन खराब हुआ ,
फिर पुराना जखीरा नमूनों का
खुद ही खोज डाला
नर्म गर्म उन का अहसास
सलाई पर उतरते फंदे
और जाड़ों की कुनकुनी धूप
बेहद अच्छी लगती है
उँगलियों की गति
तीव्र हो जाती है
और जुट जाती हूँ
उसे स्वेटर में सहेजने में
जब वह उसे पहन निकलेगा
उसे रोक कोशिश होगी
स्वेटर देख कर
नमूना उतारने की
असफलता जब हाथ लगेगी
सब को बहुत कोफ्त होगी
बुनाई क़ी होड़ में
सबसे आगे रहने में
जो आनंद मिलेगा
उसकी कल्पना ही रोमांचक है !


आशा





,

14 दिसंबर, 2010

खुलने लगे हैं राज

खुलने लगे हैं राज़ अब ,
अब उस किताब के ,
अनछुए पन्नों के ,
हर पन्ने पर थीं कुछ लाइनें ,
पेन्सिल से चिन्हित ,
वे ही पढ़ ली जाती थीं ,
और रस्म अदाई हो जाती थी ,
उसे पढ़ने की ,
जो पन्ने छुए नहीं गये ,
जानने क़ी इच्छा ज़रूर थी ,
लिखा है क्या उनमें ,
लगने लगा तुझ से मिल कर ,
कहीं भूल हुई है ,
पुस्तक को पढ़ने में ,
उसका तो हर शब्द बोलता है ,
तेरे मन में क्या था ,
कैसी अभिव्यक्ति थी ,
और अनुभवों का ,
रिसाव था कृति में ,
सच कहूँ अब लग रहा है ,
तुझमें और उसमें ,
है कितना अधिक साम्य ,
एक-एक शब्द यदि नहीं पढ़ा ,
उस पर विचार नहीं किया ,
तब समझना बहुत कठिन है ,
तुझे और तेरी किताब को ,
और उसमें छिपे राज़ को |


आशा




,

13 दिसंबर, 2010

एक आम आदमी


दिखाई देता है जैसा
वह उन सब सा नहीं है
बना सँवरा रहता है
पर धनवान नहीं है
दावा करता विद्वत्ता का
चतुर सुजान होने का
कुछ भी तो नहीं है
संतृप्त दिखाई देता 
पर हैं अपूर्ण आशाएं
हैं दबी हुई भावनाएं
वह संतुष्ट नहीं है
दिखावा ईमानदारी का
पर लिप्त भ्रष्टाचार में
दोहरा जीवन जी रहा 
है विरोधाभास व्यक्तित्व में
वह भी जानता है
पर स्वीकारता नहीं
परिवार की गाड़ी खींच रहा 
कितना बोझ उठा रहा है
किस बोझ तले दबा है
कितनों का  है कर्ज़दार 
यह नहीं जानता
या नहीं स्वीकारता
क्यूँकि वह है
एक आम आदमी
और कोशिश कर रहा है
विशिष्ट बनने की |


आशा

11 दिसंबर, 2010

सच क्यूँ नहीं कहते


बातों के लच्छे
गालों के डिम्पल
और शरारत चेहरे पर
किसे खोजती आँखें तेरी
लिए मुस्कान अधरों पर
कहीं दूर बरगद के नीचे
मृगनयनी बैठी आँखें मींचे
करती इंतज़ार हर पल तेरा
चौंक जाती हर आहट पर
आँखें फिर भी नहीं खोलती
यही भरम पाले रहती
नयनों में कैद किया तुझको
दिल में बंद किया तुझको
खुलते ही पट नयनों के
तू कहीं न खो जाये
स्वप्न स्वप्न ही न रह जाए
है अपेक्षा क्या उससे
स्पष्ट क्यूँ नहीं करते
 क्या चाहते हो
सच क्यूँ नहीं कहते 
 भ्रम जब टूट जायेगा
सत्यता जान पाएगी |
आशा


,

10 दिसंबर, 2010

सब तुम्हें याद करते हैं


तुम्हारी सादगी ने
सदाचरण ने
मुझे जीना सिखाया
मधुर स्वरों ने
गाना गुनगुनाना सिखाया 
पहले कभी गीतों की
नई धुन न बन पाती थी
वही स्वर वही राग
आरोह अवरोह स्वरों का
और भेद स्थाई अंतरे का
सभी तुम से सीख पाया
साज़ जब भी बेसुरा हुआ
स्वर में ला बजाया तुमने
 स्वर में लाना सिखाया तुमने ,
सोचा न था कभी
मंच पर भी जाऊँगा
तुमसे सीखी धुनों को
अपने गीतों में सजाऊँगा
अब जब भी
तालियाँ बजती हैं
प्रोत्साहन मुझे मिलता है
पर मुझसे पहले
तुम्हें याद किया जाता है
क्योंकि मैंने तुमसे
शिक्षा ली है
गुरू शिष्य परम्परा
भी निभाई है
तुमसे ही प्रेरणा ली है
गीतों को नया रंग दे कर
जब भी प्रस्तुत करता हूँ
तुम्हारी सादगी, सदाचार
 मधुर, मन छूती आवाज़
का ही बल मिलता है
सच्ची साधना
संगीत की आराधना
ओर बिंदास प्रस्तुति
सभी सराहे  जाते  हैं
मुझे मंच पर देख
सब तुम्हें याद करते हैं
तुम जैसे लोगों को
सादर प्रणाम करते हैं |


आशा

08 दिसंबर, 2010

संवेदना का ह्रास


मचा हुआ हाहाकार
सुलगती आग
धुँए का गुबार
और बारूद की गंध
आपस में  उलझते लोग
कितना शोर कर रहे हैं
पर हैआर्तनाद कैसा
सोचो ज़रा देखो है कहाँ
शायद कोई पल ठहर गया 
देख कर नृशंसता
हृदय हीन लोगों का कृत्य
कुत्सित इरादों का नृत्य
चारों ओर पसर गया है
बाहर झाँको देखो ज़रा
जाने कौन घिसट रहा है
दिखता रक्तरंजित
खूनी होली खेल चुका है
ज़िंदगी से जूझ रहा है
है सहायता अपेक्षित
जाओ वहाँ कुछ मदद करो
शायद वह कुछ बोल रहा है
उसे समझो सहारा दो
है यदि दया भाव शेष
आर्तनाद को   समझो
उपचार और दयाभाव
उसे संबल दे पायेंगे
जीवन उसे दे पायेंगे
आखिर क्यूँ रुक गये हो
क्या संवेदना विहीन हो 
जो कुछ जग में हो रहा 
उससे निस्पृह हो गये हो
यह आर्तनाद
हृदय को छलनी कर देगा
जब भी कभी ख्याल आयेगा
नींद हराम कर देगा
फिर कभी कोई
मदद नहीं माँगेगा
सब जान जायेंगे
 हृदयहीनता को
दम तोड़ती संवेदना को
कभी न उबर पाओगे
मन में उठती वेदना से
सोचते ही रह जाओगे
यदि सहायता की होती
संवेदना जीवित होती
उसे जीवन दान मिलाती
पत्नी को पति और
बच्चों को पिता का
स्नेह मिल सकता था|


आशा



,

07 दिसंबर, 2010

जो भूल न पाया


छूट गये सब संगी साथी
सभी से दूर हो गया 
साथ हैं केवल यादें
जो बार-बार साकार हो
स्मृति पटल पर
रखी किताब के
पिछले पन्ने खोल देती 
ना ही भुलाना चाहता
 ना ही भूल पाता है !
और लौट जाता है
बचपन क़ी मीठी यादों में
रंग बिरंगी अंटियाँ ले
करता इंतज़ार मित्रों का
जैसे ही कोई आता
खेल शुरू हो जाता था
कभी सड़क पर दौड़ लगाता
हल्ला गुल्ला और शरारत
छेड़ छाड़ और बतियाना
आते जाते लोगों से
क्या यह वही नटखट है
कुछ समानता तो दिखती है
पर पहचान नहीं पाता
धुँधली होती स्मृति को
विश्वास नहीं होता !
कुछ रुक कर आगे बढ़ता है
अगला पन्ना खोलता है
कुछ उम्र बढ़ी कुछ लम्बाई
आसमान छूना चाहा
प्रोत्साहन और कठिन परिश्रम
दोनों ने अपना रंग दिखाया
और बना वह बड़ा ऑफीसर !
पर बहुत कुछ पीछे छूट गया
ना सड़क पर होता खेल
और न होती कुट्टी मिठ्ठी
ना ही कोई लड़ाई झगड़े
बस सिलसिला शुरू हुआ
'जी सर का 'और
कुर्सी को सलाम का !
जब से सेवा मुक्त हुआ है
आस पास का जमघट
जाने कहाँ तिरोहित हो गया
रह गया वह नितांत अकेला
खोजता है कोई मिले
जिससे कुछ कह सुन पाये
बीता कल बाँट पाये
मन में उठी भावनाओं को
साकार शब्दों में कर पाये |


आशा

05 दिसंबर, 2010

नहीं होता जीवन एक रस


नहीं होता जीवन एक रस
कभी सरस तो कभी नीरस
जब होता जीवन संगीत मय
 हँसी खुशी रहती है
तभी जन्म ले पाती हैं
राग रागिनी और मधुर धुनें
जब हो जाता जीवन अशांत
थम जाता मधुर संगीत
धुनें या तो बनती ही नहीं
बन भी जायें यदि
मधुरता हो जाती गुम
समय के साथ-साथ
होते परिवर्तन दोनों में
समय निर्धारित है
हर राग गाने का
सही समय पर गाया जाये
तभी मधुर लगता है
बेसमय गाया राग
कर्ण कटु लगता है
समानता दोनों में है
पर है एक अन्तर भी
जीवन तो क्षणभंगुर है
संगीत स्थाईत्व लिये है
प्रकृति के हर कोने में
बिखरा पड़ा है संगीत
है यह मानव प्रकृति
उसे किस रूप में अपनाए
अपने कितने निकट पाए 
सृजन संगीत का
समय के साथ होता जाता है |


आशा

03 दिसंबर, 2010

एक छोटी सी गली


जीवन के कई रंग देखे
इस छोटी सी गली में
भिन्न-भिन्न लोग देखे
इस सँकरी सी गली में
प्रातःकाल भ्रमण करते
बुजुर्ग दिखाई देते 
जाना पहचाना हो
या हो अनजाना
हरिओम सभी से कहते 
जैसे ही धूप चढ़ती 
सभी व्यस्त हो जाते 
कोई होता तैयार
ऑफिस जाने के लिये
कोई बैठा पेपर पढ़ता
हाथ में गर्म चाय का प्याला ले !
बच्चों की दुनिया है निराली
करते शाला जाने की तैयारी
आधे अधूरे मन से
किसी का जूता नहीं मिलता
तो किसी का बस्ता खो जाता
फिर भी नियत समय पर
ऑटो वाला आ जाता
इतना शोरशराबा होता
तब कोई काम ना हो पाता
फिर भी जीने के अंदाज का
अपना ही नजारा होता |
भरी दोपहर में काम समाप्त कर
जुड़ती पंचायत महिलाओं की
करती रहतीं सभी वकालत
अपने अपने अनुभवों की !
है विशिष्ट बात यहाँ की
हर धर्म के लोग यहाँ रहते 
इस छोटी सी तंग गली में
सभी धर्म पलते हैं
अनेकता में एकता क़ी
अद्भुत मिसाल दिखते हैं |
सारे त्यौहार यहाँ मनते 
मीठा मुँह सभी करते हैं
अगर कोई समस्या आये
सभी सहायता करते हैं |
हिलमिल कर रहते हैं सभी
छोटा भारत दिखते हैं
यथोचित सम्मान सभी का
सभी लोग करते हैं
है तो यह छोटी सी गली
पर राखी, ईद, दिवाली, होली ,
सभी यहाँ मनते हैं |


आशा

30 नवंबर, 2010

कोई नहीं बचा इससे


जाति प्रथा का जन्म हुआ था
कार्य विभाजन के आधार पर
संकुचित विचार धारा ने
घेरा इसे कालान्तर में
शहरों में दिखा कम प्रभाव
पर गाँवों में विकृत रूप हुआ
जो भी वहाँ दिखता है
मन उद्वेलित कर देता है
ऊँच नीच और छुआ छूत
हैं अनन्य हिस्से इसके
दुष्परिणाम सामने दिखते
कोई नहीं बचा इससे
आपस में बैर रखते हैं
मनमुटाव होता रहता है
असहनशील हैं इतने कि
रक्तपात से नहीं हिचकते
बलवती बदले की भावना
जब भी हो जाती है 
हो जाते हैं आक्रामक
सहानुभूति जाति की पा कर
और उग्र हो जाते हैं
है स्वभाव मानव का ऐसा
बदला पूरा ना हो जब तक
चैन उसे नहीं आता
अधिक हिंसक होता जाता
लूटपाट और डकैती
नियति बनती जाने कितनों की
इनसे मुक्ति यदि ना मिलती
चम्बल का बीहड़ बुलाता
रोज कई असहिष्णु  लेते जन्म 
आपस में उलझते रहते 
जाति प्रथा के तीखे तेवर
देते  हवा उपजते वैमनस्य को
 मानव स्वभाव की उपज
और जातिवाद की तंग गलियाँ 
कितना अहित करती हैं
 क्या उचित इन सब का होना
शांत भाव से जीने के लिए
मनुज स्वभाव बदलने के लिए
है आवश्यक इनसे बचना
और आत्मनियंत्रित होना |


आशा

29 नवंबर, 2010

ठिठुरन


कोहरे की घनी चादर 
यह ठिठुरन और
ठंडी हवा की चुभन
हम महसूस करते हैं
सब नहीं
सुबह होते हुए भी
रात के अँधेरे का अहसास
हमें होता है
सब को नहीं
आगे कदम बढ़ते जाते हैं
सड़क किनारे अलाव जलाये
कुछ बच्चे बैठे 
कदम ठिठक जाते हैं
आँखों के इशारे
उन्हें मौन निमंत्रण देते 
इस मौसम से हो कर अनजान
तुम क्यूँ बैठे हो यहाँ
ऐसा क्या खाते हो
जो इसे सहन कर पाते हो
उत्तर बहुत स्पष्ट था
रूखी रोटी और नमक मिर्च
प्रगतिशील देश के
आने वाले कर्णधार
ये नौनिहाल
क्या कल तक जी पायेंगे
दूसरा सबेरा देख पायेंगे
मन में यह विचार उठा
पर यह मेरा भ्रम था
ऐसा कुछ भी नहीं हुआ 
जैसा मैंने सोचा था
अगले दिन भी
कुछ देर से ही सही
कदम उस ओर ही बढ़े
सब को सुबह चहकते पाया
लगा मौसम से सामंजस्य
उन्होंने कर लिया है
धीरे से एक उत्तर भी उछाला
कैसा मौसम कैसी ठिठुरन
अभी काम पर जाना है
सुन कर यह उत्तर
खुद को अपाहिज सा पाया
असहज सा पाया
इतने सारे गर्म कपड़ों से
तन दाब ढाँक बाहर निकले
फिर भी ठण्ड से
स्वयं को ठिठुरते पाया |


आशा

28 नवंबर, 2010

आखिर कहाँ जायेगा

चेहरे पर नकाब लगाये
या बार-बार चेहरा बदले
है वह क्या ? जान नहीं पाता
पहचान नहीं पाता|
विश्वास टूट जाता है
 चेहरे पर चेहरा देख
हर बार अजनबी अहसास
अपना सा नहीं लगता |
वादा करके मुकर जाना
हर बात को हवा देना
उस पर अडिग न रहना
कभी मेरा हो नहीं सकता|
शब्द जाल बुनने वाला
बिना बात उलझाने वाला
सरल स्वभाव हो नहीं सकता |
गैरों सा व्यवहार करके
भरी महफिल में रुलाने वाला
अवमानना करने वाला
अपना हो नहीं सकता |
दूसरे के ग़म को
हँसी में उड़ाने वाला
सतही व्यवहार वाला
खुद का भी हो नहीं सकता |
कसम खाई हो जिसने
मर मिट जाने की
किसी को न अपनाने की
ना तो खुद का ही हुआ
और ना इस दुनिया में  किसी का |
वह यदि किसी का न हुआ
तो आखिर कहाँ जायेगा
समय की उड़ती चिंगारियों से ,
अपने को कैसे बचा पायेगा |


आशा

27 नवंबर, 2010

सच मौन सोना है

आधी अधूरी कही अनकही
जाने अनजाने कितनी बातें
रोज हुआ करती हैं
आसपास की मित्र मंडली
उनको हवा देती है |
कुछ को शब्द मिलते ही
आग सी भड़क जाती है
जो दबी छिपी रह जाती हैं
ठंडे बस्ते में चली जाती हैं
पर सब सच नहीं होतीं
कल्पना ही उन्हें हवा देती है
यदि उसके पंख कट जायें
ओर उड़ान ना भर पायें
तब दिल में छिपे अरमानों को
अभिव्यक्ति नहीं मिलती
जब कुछ शब्द मुँह से निकल
इधर उधर बिखर कर
वजह बन जाते हैं
स्थिति विस्फोटक होने की
तब लगने लगता है
मौन रहना ही उचित है
फिर मौन क्यूँ न रहा जाये
यदि इसे अपना पायें
अनजाने कष्टों से बच पायेंगे
सब झंझटों से मुक्ति पायेंगे
सच में मौन सोना है
जो भी इसे पा लेता है
वही धनवान हो जाता है
सफल जिन्दगी जी पाता है |


आशा








,

26 नवंबर, 2010

जन्म लिया था साथ-साथ

जन्म लिया था साथ-साथ
खेले कूदे बड़े हुए
वय वृद्धि के साथ-साथ
राम राम न रहा
रहीम रहीम न हुआ
ऐसा ज़हर मज़हब का फैला
दोनों डूबे मज़हब में
दिलों में दूरी ऐसी हुई
दोस्ती में दरार पड़ गयी
नफरत के बीज ऐसे पनपे
जमीन में भी दरार पड़ गयी
दिलों के बीच की खाई
गहरी इतनी हो गयी
दो देशों के बीच
सीमा रेखा तक खिंच गयी
नफरत की नींव इतनी गहरी थी
हुआ बँटवारा दो मुल्कों में
खाई और गहरी हुई
अब उसे पाटना मुश्किल है
हो चाहे जितनी कोशिश
कोई कितने भी जतन करे
गहराई खाई की बढ़ती जाती है
हर ओर जहर के बढ़ते कदम
कोई रोक नहीं पाता
जब तक सुलह नहीं होती
आतंक का खौफ न जा पाता
हर बार नई कहानी होती है
भयाक्रांत जनता होती है
जब भी बीज से पेड़ उगेगा
कड़वाहट से भरा होगा
काँटों की कमी नहीं होगी
दिलों में नफरत और बढ़ेगी
यदि हो विकसित सहनशीलता
हृदय होगा परिवर्तित
एकता फिर से जन्म लेगी
राम रहीम को एक करेगी |


आशा

क्षणिका

मैंने तो बस सच कहा है ,
लाग लपेट उसमे ना कोई ,
इस पर भी यदि बुरा मानो ,
सोच लो कुछ कहा ही नहीं |

आशा

25 नवंबर, 2010

कोई नहीं जान पाया

चंचल चपला और बिंदास
दिखाई देती सदा ,
पर है इसमें ,
कितनी सच्चाई ,
यह भी कभी
देखा होता ,
थी भोली भाली,
सुंदर बाला ,
कब बड़ी हुई ,
जान न पाई ,
जानें कितनी वर्जनाएं ,
या समझाने की कोशिश ,
लड़कों से
बराबरी कैसी ,
लड़की हो लड़की सी रहो ,
मन में होती
उथल पुथल ,
अक्सर सालने लगी उसे ,
जो है जैसी भी है ,
क्या यह पर्याप्त नहीं है ?
निर्वाह कैसे होगा ,
ससुराल में ,
यही हजारों बार सुना,
ऐसी अनेक बातों का ,
मन पर विपरीत ,
प्रभाव हुआ ,
अनजाने भय ,
का बोध हुआ ,
मानो ससुराल नहीं ,
कैदखाना हुआ ,
सारे कोमल भाव दब गए ,
बाचाल उद्दण्ड ,
स्वभाव हुआ ,
क्या यही सब ,
संस्कारों से पाया ?
लगता यह दोष नहीं
संस्कारों का ,
या माता पिता के
पालन पोषण का ,
समाज में
कुछ देखा सुना ,
अनुभवों ने
बहुत कुछ सिखा दिया ,
अब जो दीखता है
वही सत्य लगता है ,
है क्या वह सच में
चंचल और बिंदास ,
एकांत पलों में ,
जब सोचती है ,
आँखें नम हो जाती हैं ,
वह और व्यथित,
हो जाती है ,
वर्जनाओं के झूले में
उसे सदा
झूलते पाया ,
है वह क्या ?
एक चंचल चपला सी ,
या शांत सुघड़ बाला सी ,
यह कोई ,
नहीं जान पाया |


आशा

23 नवंबर, 2010

है यह जीवन पान फूल सा

है यह जीवन पान फूल सा ,
हवा लगे मुरझा जाता ,
कैसे इसे सँवारा जाये ,
यह भी नहीं ज्ञात होता ,
हर मोड़ पर झटके लगते हैं ,
उर में दर्द उभरता है ,
हो जाती जब सीमा पार ,
हो जातीं बाधाएं पार ,
तभी मुक्ति मिलती है ,
आत्मा बंधन मुक्त होती है ,
इससे अनजानी नहीं हूँ ,
फिर भी मोह नहीं जाता ,
जीवन और उलझता जाता ,
इस सत्य से कब मुँह मोड़ा ,
क्या सही क्या गलत किया ,
गहन दृष्टि भी डाली ,
विचार मंथन भी किया ,
पर हल कुछ भी ना निकला ,
फिर भी इसकी देखरेख ,
बहुत कठिन लगती है ,
पान फूल से जीवन को ,
जाने कैसे नजर लग जाती है ,
हर झटका अब तक पार किया ,
कोई और उपाय न दिखाई दिया ,
कब आशा निराशा में बदली ,
इस तक का भी ना भान हुआ ,
आगे क्या होगा पता नहीं ,
बस दूर सच्चाई दिखती है ,
है यह जीवन नश्वर ,
और निर्धारित साँसों का कोटा ,
जब कोटा समाप्त हो जायेगा ,
और ना कोई चारा होगा ,
यह भी समाप्त हो जायेगा ,
पंच तत्व में मिल जायेगा ,
छोड़ कर पुराना घर ,
आत्मा भी मुक्त हो जायेगी ,
नये घर की तलाश में ,
जाने कहाँ जायेगी |


आशा

22 नवंबर, 2010

तुम मुझे ना पहले समझे

तुम मुझे ना पहले समझे ,
और न कभी समझ पाओगे ,
हर बात का कुछ अर्थ होता है ,
अर्थ के पीछे छिपा ,
कोई सन्देश होता है ,
वह भी यदि ना समझ पाए ,
तो क्या फायदा बहस का ,
बिना बात तनाव झेलने का ,
इसी तरह यदि रहना था ,
नदी के दो किनारों की तरह ,
जो साथ तो चलते हैं ,
पर कभी मिल नहीं पाते ,
इसका दुःख नहीं होता ,
पर है यह फर्क सोच का ,
मुझे बार-बार लगता है ,
है इतनी दूरी आखिर क्यूँ ?
यह दूरी है या कोई मजबूरी ,
ऐसा भी यदि सोचा होता ,
अपने को दूसरे की जगह ,
रखा होता फिर विचारा होता ,
तब शायद समझ पाते ,
प्यार क्या होता है ?
होती है भावना क्या ?
साथ-साथ रहना ,
धन दौलत में धँसे रहना ,
क्या यही ज़िंदगी है ?
भावना की कद्र ना कर पाये ,
तो क्या लाभ ऐसी ज़िंदगी का ,
मैं जमीन पर फैला पारा नहीं ,
जिसे उठाना बहुत कठिन हो ,
हूँ हाड़ माँस का इंसान ,
जिसमें दिल भी धड़कता है ,
मुझे समझ नहीं पाते ,
दिल की भाषा पढ़ नहीं पाते ,
तुम कैसे न्याय कर सकते हो ,
अपने साथ या मेरे साथ,
हो कोसों दूर भावनाओं से ,
अपनी बात पर अड़े रहते ,
है कहाँ का न्याय यह ,
कभी सही गलत समझा होता ,
कुछ झुकना भी सीखा होता ,
तब शायद कोई हल होता ,
किसी की क्या समस्या है ,
यदि दूर उसे नहीं कर सकते ,
दो बोल सहानुभूति के भी ,
मुँह से यदि निकल पाते ,
कुछ बोझ तो हल्के होते ,
पर शायद मेरा सोच ही है गलत ,
नागरिक दूसरे दर्जे का ,
पहली पंक्ति में आ नहीं सकता ,
अपना अधिकार जता नहीं सकता ,
वह सोचता है क्या ,
शब्दों में बता नहीं सकता |


आशा

21 नवंबर, 2010

सत्ता ईश्वर की

है ईश्वर का वास मनुष्य में
जानते हैं सभी
पर फिर भी क्यूँ
अच्छाई और बुराई
साथ-साथ रह पाती हैं
अच्छाई दबती जाती है
मन के किसी कोने में
खोता जाता है मनुष्य
बुराई के दलदल में
जब भी किसी ऐसे व्यक्ति से
हो जाता संबंध
वह रिश्ता नहीं होता
होता है केवल समझौता
धीरे-धीरे अवगुण भी
अच्छे लगने लगते हैं
और साथ रहते-रहते
रिश्ता निभाने लगते हैं
है मनुष्य खान अवगुण की
बुराई का वर्चस्व बना रहता
बुद्ध और महावीर तो
बहुत कम होते हैं
मन में यदि ईश्वर रहता है
ऐसा क्यूँ होता है
चाहे जितनी करें प्रार्थना
प्रभाव नगण्य होता है
एक ही बात दो लोग साथ-साथ
जब भी देखते हैं
प्रतिक्रिया भिन्न होती है
है अच्छाई और बुराई
मन की ही तो उपज
फिर ईश्वर की सत्ता हो जहाँ
बुराई क्यूँ पनपती है |


आशा

20 नवंबर, 2010

ना जाना ऐसे ऑफिस में

ना जाना ऐसे ऑफिस में ,
जिसमें बिना 'मनी',
कुछ काम ना हो ,
चक्कर लगाते रह जाओगे ,
था काम क्या
यह भी भूल जाओगे |
वहाँ हर मेज़ पर ,
बड़े २ झमेले हैं ,
सब आस लगाए बैठे हैं ,
हैं ऐसे गिद्ध भी ,
जो ताक लगाये बैठे हैं |
नोटों की एक झलक भी ,
यदि जेबों में दिखाई दी
आख़िरी पैसा,
तक छुड़ा लेंगे,
तभी चैन की सांस लेंगे |
आदर्श अगर बघारा तुमने ,
और ना ढीली अंटी की ,
लगाते रहोगे ,
चक्कर पर चक्कर ,
फिर भी काम ,
ना करवा पाओगे |
वहाँ कोई भी सगा नहीं है ,
दो मेज़ों में दूरी नहीं है ,
जब मेज़ों के नीचे से ,
मोटी रकम पहुँचती है ,
सिलसिला काम का ,
तभी शुरू होता है |
यदि है इतनी जानकारी ,
और दिलेरी दिल दिमाग में ,
तभी वहाँ का रुख करना ,
वरना भूले से भी कभी ,
उधर की ओर मुँह नहीं करना |
लगे मुखौटे चेहरे पर ,
असलियत कोई नहीं जानता ,
कथनी और करनी की दूरी ,
भी ना पहचान पाता ,
भूले से यदि फँस जाओ,
नोट साथ लेते जाना ,
तभी होगा कुछ हासिल ,
नहीं तो दीमक के बमीटे से,
कुछ भी हाथ न आयेगा |
है महिमा रिश्वत की अनोखी ,
जो भी इसे जान पाया ,
बहती गंगा में हाथ धो ,
मज़ा ज़िन्दगी का लूट पाया ,
अंत चाहे जो भी हो ,
वह वर्तमान में जीता है ,
घूस खोरी को भी ,
अपनी आय समझ लेता है |


आशा

19 नवंबर, 2010

बैलगाड़ी

दो पहियों की बैलगाड़ी ,
खींचते बैल जिसे ,
लकड़ी बाँस लोहा अदि,
होते साधन बनाने के ,
भार चाहे जितना होता ,
पहिये ही उसे वहन करते ,
अपना कर्त्तव्य समझ वे ,
पीछे कभी नहीं हटते |
है परिवार भी एक बैलगाड़ी ,
पति पत्नी गाड़ी के पहिये ,
संबंधी कभी सहायक होते ,
बच्चे मन का बोझ हरते ,
हो जाता पूरा परिवार ,
गाड़ी जीवन की चलती जाती ,
पर भार होता केवल ,
दोनों के कन्धों पर |


आशा

17 नवंबर, 2010

मन की ऑंखें

मन ने सोचा खोली आँखें ,
देखा अपने आस पास ,
था कुछ विशिष्ट इन आँखों में ,
कल्पना ने उड़ान भारी
ली अनुमति इन आँखों से ,
दूर जाती एक पगडंडी तक ,
जो खो जाती घने जंगल में ,
हैं अनगिनत निशान उस पर ,
हैं दस्तावेज उन क़दमों के ,
जो सुबह शाम बनते मिटते ,
कहते कथा वहाँ रहने वालों की ,
नित नए निशान करते वर्णन ,
उस दिन हुई घटनाओं की |
बहुत निकट झुण्ड हिरणों का ,
ओर दर्शन बायसन समूह का ,
एकाएक सुन दहाड़ बाघ की ,
सारा जंगल गूँज उठा ,
पशु पक्षी कॉल दे दे कर ,
उपस्थिति उसकी दर्शाने लगे ,
जैसे ही वह गुज़र गया ,
शांत हुआ पूरा जंगल ,
शेष था कहीं-कहीं बहता पानी ,
ठंडी हवा और घना जंगल |
जाने अनजाने कितनी बातें,
सहेजी गईं कल्पना में ,
हालत कुछ ऐसी हुई ,
ह़र जगह वही दिखने लगा ,
जो देखा मन की आँखों ने ,
और सिमटने लगा ,
दृश्यों में, कृतियों में |
एक झाड़ी की दो शाखाएँ ,
पीछे उसके बड़ा पत्थर ,
हिरन सा ही दिखने लगा ,
पास पहुँच जब देखा ,
पाया केवल पेड़ और पत्थर |
सच्चाई सामने आई ,
तरस भी आया एक बार ,
मन की आँखों पर ,
कल्पना की उड़ान पर ,
फिर भी जो आनन्द मिला ,
भूल ना पाई आज तक |
हैं आखिर मन की आँखें ,
जो सोचती हैं वही देखती हैं ,
होता है ऐसा क्यूँ ?
यह तक नहीं समझ पाई ,
इस क्यूँ से परेशानी क्यूँ ,
जब मिलता भरपूर ,
आनंद मन की आँखों से |


आशा

16 नवंबर, 2010

इच्छा अधूरी रही मन में

इच्छा अधूरी रही मन में ,
कि दो कदम साथ चलो ,
बेगानों का साथ छोड़ ,
कभी अपनों को भी याद करो ,
यूँ चुप ना रहो अनसुनी न करो ,
कुछ तो बोलो बात करो ,
पर तुम मौन हुए ऐसे ,
खुद को अपने में कैद किया ,
चाहा पर लब नहीं खोले ,
शब्द मुँह से नहीं निकले ,
हो गये इतनी दूर कि ,
यह दूरी नहीं पट पाती ,
गैरों के साथ के अहसास की ,
छाया नहीं मिट पाती,
जब भी मौन टूटे, दिल बोले ,
मन का बोझ हल्का करना हो ,
मुझे याद कर लेना ,
ज़रा सी जगह दिल के कोने की ,
मेरे लिए भी रख लेना ,
किसी और को ना देना ,
शायद यह दूरी मिट जाये ,
कभी मेरी याद आये ,
और इच्छा पूरी हो पाये ,
दो कदम साथ चलने की |


आशा

14 नवंबर, 2010

है तू क्या ?

है तू क्या मैं समझ नहीं पाती
एक हवा का झोंका
भी सह नहीं पाता
खिले गुलाब की पंखुड़ी सा
इधर उधर बिखर जाता
है नाजुक इतना कि
दर्द तक सहन नहीं होता
पंकज सा तैरता रहता
इस नश्वर सरोवर में
नहीं डरता किसी उर्मी से
ना ही आँच आने देता
अस्तित्व पर अपने
संगीत की मधुर स्वर लहरी
जैसे ही तुझे छू जाती 
तुझे स्पंदित कर जाती है
पर एक कटु वचन
तुझे हिला भी सकता है
जो भी हो तेरी विशालता
तेरी गहराई नापना मुश्किल है
है तू क्या ?
क्या है विशेष तुझमें
जानना बहुत कठिन है
कवियों ने या शायरों ने
तुझे समझा या ना समझा हो
पर जब भी नया सृजन होता है
तेरा संदर्भ जरूर होता है |
चाँद तारों पर लोग लिखते हैं
पर तुझ पर नगण्य लिखा हो
ऐसा भी नहीं है
दर्द बाँटने की  क्षमता की 
अदभुद मिसाल है तू
बोझ तले दबा हुआ हो
पर अहसास तक होने नहीं देता
तुझ पर जो भी लिखा जाये
बहुत कम लगता है
सच में बेमिसाल है तू
ए हृदय तुझे कैसे पहचानूँ
किस मिट्टी का बना है तू
है कितनी गहराई तुझ में
इसका आभास ही बहुत है |


आशा

13 नवंबर, 2010

डाल से बिछुड़ा एक पत्ता

घना घनेरा साल वन
ऊँचे-ऊँचे वृक्ष वृन्द
सूर्य किरणों से
हाथ मिलाने की होड़ में
ऊँचे और ऊँचे होते जाते
एक पेड़ की टहनी से
बिछड़ा एक पीला सूखा पत्ता
मंद हवा के साथ-साथ
गोल-गोल घूम रहा
धीमी गति से आते-आते
नीचे की धरती ताक रहा
कई विचारों का मंथन
और मन में उथल पुथल
अपना अस्तित्व तलाश रहा
गहन मनन चिंतन
बहुत बार किया उसने
पर एक ही झटके में
जैसे ही धरती छुई उसने
अपनों से बिछुड़ जाने पर
व्यथित बहुत मन हुआ
कुछ पल भी ना बीते होंगे
एक राहगीर ने अनजाने में
उस पर अपना पैर रखा
जैसे ही पैर पड़ा उस पर
वह बच न सका
टूट गया
अपनों से अलग होने का दुःख
मन ही मन में रह गया
कुछ सोच भी न पाया था कि
स्वयं धूल धूसरित हुआ
धरती में विलीन हुआ
और सो गया चिर निंद्रा में
दूसरी सुबह भी ना देख सका |


आशा