23 अगस्त, 2013

क्यूं सुनाऊँ मैं


क्यूं सुनाऊँ मैं तुम्हें
उसकी व्यथा कथा
तुमने कभी उससे
प्यार किया ही नहीं |
कुछ अंश ममता का
उससे बांटा  होता
नजदीकियां बढ़तीं
यूं अलगाव न होता |
ऐसे ही नहीं वह
सबसे दूर हो गयी
प्यार की छाँव से
महरूम हो गई |
ममता तुम्हारी मात्र
एक छलावा थी
काश तुमने उसे
 नया मोड़ दिया होता |
इस तरह किरच किरच हो
वह शीशे सी
 ना टूटती  बिखरती
यदि तुमने उसे छला न होता |
 आई थी  रुपहली धुप सी
दस्तक भी दी थी
तुम्हारे दिल के दरवाजे पर
तब सुनी अनसुनी की |
देखा न एक क्षण  को उसे
स्नेह भरी निगाह से
हो कर  उदास बेचैनी लिए
वह ढली सांझ सी |
इन बातों में
 अब क्या रखा है
यह तो कल की
बात हो गयी |
प्यार की चाह में भटकी
गुमराह हो गयी
फूल की चाह में
काँटों से मुलाक़ात हो गयी |
आशा

20 अगस्त, 2013

राखी

(१)
यह शगुन साध का धागा 
किसी पर थोपा नहीं गया 
केवल प्यार का बंधन है 
यूं ही बांधा नहीं गया |
 (२)
रिश्ता तो रिश्ता है
हो चाहे बंद लिफाफे में
या राखी भाई की कलाई में
पर रहे सदा ही वरदहस्त
बहना के सर पर |
(३)
समय के साथ
सब बदल गया
पहले सा उत्साह
 भी है  अब कहाँ
है अब तो रस्म अदाई
मंहगाई की मार से
 गहन उदासी छाई  |
आशा


18 अगस्त, 2013

है आज सूनी कलाई



है आज सूनी कलाई
बहिन तू क्यूँ नहीं आई
कितना प्यार किया तुझको
फिर भी भूल गयी मुझको |
किस बात पर रूठी है
बताया तो होता
मैं सर के बल चला आता
तुझे लेने के लिए |
तेरी ममता की डोर
 इतनी कच्ची होगी
कभी सोचा नहीं था
तेरे बिना है त्यौहार अधूरा
कभी सोचा तो होता |
नहीं चाह फल मिठाई की
ना ही भेट उपहार की  
तेरी स्नेह भरी एक
 निगाह ही काफी है मेरे लिए |
छोटा हूँ सदा छोटा ही रहूँगा
तुझसे अलग ना जी पाऊंगा
केवल प्यार की है दरकार
वही है नियामत मेरे लिए |
आशा

15 अगस्त, 2013

वारिद









 वारिद जल से भरा ,डोल रहा चहु ओर |
होगी जाने कब वर्षा ,अब कोइ ना ठौर  ||

बरस बरस वारिद  थका ,चाहता अब विश्राम |
यूं तो दामिनी दमकी ,पर आई ना काम  ||

हरी भरी धरती हुई ,खुशियों का है दौर |
किससे क्या आशा करें ,क्यूं कर रुके अब और  ||

जाने का होता मन ना ,आँसू भर भर रोय |
नदी तड़ाग उफन रहे ,सीमा अपनी खोय ||

जाने का मन बना लिया ,आने का वादा ले |
लगता असंभव रुकना ,यूं रिसती आँखों से ||

12 अगस्त, 2013

वीर सपूत

रहा एक ध्येय तेरा 
अपनी सरहद की रक्षा करना
 है नमन तुझको
जीवन देश हित उत्सर्ग किया |
है धन्य  वह माँ
जिसने तुझे जन्म दिया 
देश हित में जीने की 
दी अद्भुद शिक्षा  |
 घुसपेठ होते ही तूने
जी जान से की  रक्षा 
 निजी स्वार्थ न आड़े आए
रक्षा ही  ध्यान रही  |
  सस्ती नहीं  तेरी कुर्वानी
मूक नहीं तेरी वाणी
है देश तेरा ऋणी
है सच्चा सपूत तू   |
देश हुआ जागृत
केवल विरोध काफी नहीं
कडा कदम उठाना होगा
देश की रक्षा के लिए
मुंह तोड़ जवाब देना होगा
तेरा कर्ज चुकाने के लिए|
तू ना ही  कोई  सेवक
ना ही बली का बकरा
देश हित के लिए जिया
उसी हेतु बलिदान दिया
हे देश के रक्षक वीर सपूत
तुझे शत शत  नमन |

आशा |

10 अगस्त, 2013

क्या से कया हो गयी



घुली मिली जल में चीनी सी
सिमटी अपने घर में
गमले की तुलसी सी रही
शोभा घर आँगन की |
ना कभी पीछे मुड़ देखा
ना ही भविष्य की चिंता की
व्यस्तता का बाना ओढ़े
मशीन बन कर रह गयी |
हर पल औरों के लिए जिया
 खुद को समय न दे पाई
अस्तित्व उसका कब कहाँ  खो गया
अहसास तक ना हुआ |
सोई रही   गहरी निंद्रा में
वही  अचानक भ्रम से जागी
जो ढूँढ़ती थी वजूद अपना
केवल चुटकी भर सिन्दूर में |
खाई थीं कसमें दौनों ने
सातों वचन निभाने की
घर में कदम रखने के पहले
बंध गए प्यार के बंधन में |
पर वह भूला सारे वादे
कच्चा धागा कसमों का टूटा
 प्यार का बंधन न रहा
बोझ बन कर रह गया |
अब वह खोज रही खुदको
सोच रही वह
क्या से क्या हो गयी
क्यूं ठगी गयी ?क्या पाया ?
हरियाली सपना हुई
  अस्तित्व  खोजाना व्यर्थ लगा  
रह गयी अब बूढ़े  वृक्ष की
सूखी डाली सी |
आशा