23 जनवरी, 2014

बचपन


पचपन में
बचपन की बातें
नानी ने कहीं |

ओ बचपन
कोशिश तो करना
यादों में आना |

 ए बचपन
सपनों में आ कर
नींद चुराना |



माँ की ममता
बचपन न भूलता
उसमें खोता |
 



 हंसता गाता 
बचपन मुखर
माँ की बाहों में | 

सोता जागता
 हंसता खसकता 
बचपनहै 


 लुका छिपी में
बचपन प्रसन्न
बाबा के संग |

 मैंने बनाई
सरकंडे की गाड़ी
बचपन में
 |
गाती रिझाती
चलती ठुमकती
बचपन में |


आशा