27 अप्रैल, 2014

सान्निध्य तेरा


Photo
यादें गहराईं
तेरे जाने के बाद
तुझे जान कर
अहसास ऐसा हुआ
अपने अधिक ही निकट पाया
यही सामीप्य
इसकी छुअन अभी भी
रोम रोम में बसी है
यादों की धरोहर जान
जिसे बड़े जतन से
बहुत सहेज कर रखा है
पर न जाने क्यूं
रिक्तता हावी हो जाती है
असहज होने लगता हूँ
उदासी की चादर ओढ़
पर्यंक का आश्रय लेता हूँ
यादों का पिटारा खोलता हूँ
उन मधुर पलों को
जीने के लिए
कठिन प्रयत्न करता हूँ
सफलता पाते ही
पुनः जी उठता हूँ
तेरे सान्निध्य की यादों  में |

25 अप्रैल, 2014

वे न आये



अटखेलियाँ लहरों से
ताका झांकी पेड़ों से
तारों से गलबहियां होती
चांदनी चंचल बहकती |
तब भी मन नहीं भरता
सोचता किसे चुने
झील नदी या ताल
या समुंदर की लहरों को |
जुही रात में महकती
नवोढ़ा श्रृंगार करती
राह में पलकें बिछाए
पर होती निगाहें रीती |
चाँद तो आया भी
पर वे न आये
रात बीती सारी
यूं ही राह देखते |
प्रश्न उठा मन में
 चाँद क्यूं लगता अपना
वे रहे पराये
उसे अपना न पाए |
आशा

24 अप्रैल, 2014

प्यासी धरती प्यासा चातक


Photo


तरसती है 
तपती दरकती 
प्यासी धरती |



प्यासी धरनी 
देखती आकाश में 
काले बादल |



कब हो वर्षा 

है इन्तजार उसे 

वर्षा ऋतु का |

                       

प्यासा चातक 
स्वाति नक्षत्र का ही
जल चाहता




चातक मन
यदि ना पाए उसे

प्यासा रहता |









22 अप्रैल, 2014

दुनिया रंग भरी

















दुनिया रंगों से भरी 
हर रंग जीवन में आता 
 किसका कैसा जीवन है
वही उसे परिलक्षित करता |
सात रंग से सजा इंद्र धनुष 
सातों फिर भी नहीं दीखते 
आपस में मिलने जुलने से
हाथ  मिला संधी करते | 
जब एक दूसरे पर होते हावी 
एक वजूद खोता अपना 
प्रथम में विलय हो जाता 
अद्भुद छटा  बिखराता |
सप्तपदी लगती आवश्यक 
अटूट बंधन में बंधने को 
जन्म  जन्म तक साथ रहे
मन्नत यही माँगते |
सात अजूबे दुनिया के 
सभी देखना चाहते 
कुछ ही होते भाग्यशाली 
उन्हें देखने का सुख पाते |
सात का होगा इतना महत्व 
पहले जान न पाया 
विचार शून्य सा होने लगा 
तभी जान पाया |
आशा 

20 अप्रैल, 2014

नया नया बना मतदाता


नया नया मतदाता बना 
था उत्साह
 प्रथम बार 
मतदान का|
इतने दिन बीत गए
 सुनते सुनते|
प्रजातंत्र में जीते हो
मताधिकार का प्रयोग करो
इसे वोट देना है
 कि उसे वोट देना है
स्वविवेक का प्रयोग करो|
प्रत्याशी हो ऐसा
जो कुछ कर पाए
देश हित हो सर्वोपरी
कठपुतली ना साबित हो|
जितने लोग उतने विचार
अलग उनकी विचार धारा
किसे चुने रोज सुनते
मन स्थिर ना हो पाता|
जाने क्यूं हतौत्साहित हुआ
पैर भारी होने लगे
कदम बढ़ना नहीं चाहते
लगता है मैं जागरूप नहीं|
अभी तक छबि धुधली सी है
किसे चुनूं मतदान करूँ
हूँ एक नया मतदाता 
क्या करूँ  समझ न पाता|
आशा