14 अक्तूबर, 2014

भूचाल



सूखी स्याही कलम की
लिखावट तक स्पष्ट नहीं
धूमिल हुई
 आंसुओं की वर्षा से
समीप ऐसा  कोई नहीं   
जो हाथ बढाए उसे रोक पाए
दिमागी अंधड़ से बचा पाए
सब मेरे ही साथ क्यूं ?
क्या कोई और नहीं मिलता
ऐसे भूचालों को
ना स्वयं जीना चाहते
ना ही किसी को जीने देते
यदि कभी हंसी आजाए
खिलखिलाहट घर में गूंजे
बड़ा बबाल मच जाए
खुद अट्टाहस करते
दूसरे का चैन छीन
कितना सुकून मिलता होगा  
 केवल वही जानते
मेरे एहसास मेरे साथ
इस तरह चिपके हैं
पीछा नहीं छोड़ते 
खुश रहने नहीं देते
बेचैन किये रहते
काश मुक्ति मिल पाती
ऐसे भूचालों से
दिमाग कभी खाली हो पाता
व्यर्थ के एहसासों से |
आशा  

12 अक्तूबर, 2014

बदलते तेवर






बदलते तेवर मौसम के
देते दस्तक दरवाजे पर
अचानक आते परिवर्तन
कई घर जल मग्न|
 संकेत किसी आपदा का
पूर्वाभास गहरी क्षति का
एकाएक अनहोनी घटती
प्रकृति विद्रोह का आगाज़ करती |
चाहे सुनामी या हो  हुद हुद
या हो कहर ग्लेशियर का 
बारिश का या बाढ़ का
सारा अमन चैन हर लेता |
तिनका तिनका जोड़ जोड़ कर 
घर संसार बसाए गए थे 
क्षण भर में हो  ध्वस्त 
जाने कितनो को  विछोह देते |
नयनों का रिसाव न थमता 
फिर भी कोई  हल न निकलता 
क्रूर प्रहार  प्रकृति का 
विषधर सर्प सा होता 
पानी तक पीने न देता |
कितनी भी मदद मिले 
मन पर लगे घाव 
भरने का नाम नहीं लेते 
सदा हरे बने रहते |
आशा


 



09 अक्तूबर, 2014

वह बैठा निहारता




वह बैठा निहारता
पुष्पों  भरी क्यारियां 
टहनियां  झुक झुक जातीं
कुसुमों के भार से |
अनायास तेरा आना
रंग बिरंगे फूल चुनना
महावरी पैर बढ़ाना  
झुकना और सम्हलना |
आयल पायल बिछुए कंगना
गुनगुनाना मुस्कुराना
अद्भुद छवि तेरी
मन में उतरती |
मंद  मंद चलती बयार
आनन् का करती सिंगार
चन्द्र मुखी रूपसी
मन स्पन्दित करती |
मृणाल सी कोमल बाहें
 हाथों से फूल चुनती
 कुछ पुष्प  आँचल में आते
कुछ धरा को चूमते |
खुशी उन्हें पाने की 
उनमें ही रम जाने की 
मदिर मुस्कान तेरी
अंतस में सिहरन भरती |
प्रसन्न वदन उन्हें निहारती
भाव संतुष्टि का होता
तब प्यारी सी  छवि तेरी
मन में घर करती |
आशा