07 अक्तूबर, 2014

परिचालक





यह शोरशराबा गहमागाहमीं
इंगित जरूर करती
मानो तोड़ रही है मौन
सारे बंधन छोड़  |
आते जाते वाहन
उनका रुकना आगे बढ़ना
तीव्र ध्वनि भोंपू की
है यही जीवन की रवानी |
आवागमन वाहनों का
आते जाते  यात्रियों का
है कितना कठिन
 उसी ने जाना |
फिर भी सचेत मुस्तैद
कहीं भी कमीं नहीं
सदा व्यस्त दिखाई देता
पर क्या सच में ऐसा  होता |
यात्री अपना टिकिट  चाहते
 लाइन में आना नहीं चाहते
बहुत प्यार से समझाता
लाइन के लाभ गिनाता |
जब सीधी उंगली से
 घी न निकलता
रौद्र रूप अपना दिखलाता
टिकिट देना रोक देता |
आये दिन का यही काम
तब भी थकना नहीं जानता
घर से गाड़ी अड्डे तक
स्मित हास्य लिए घूमता |
आशा

05 अक्तूबर, 2014

दोषी कौन





अक्सर कहा जाता है कि पुरुष वर्ग महिलाओं को बहुत दबा कर रखता है | आये दिन महिलाओं को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना सहना पड़ती है |पर सच्चाई कुछ और ही बयान करती है |
         यदि निस्प्रह हो कर देखा जाए तब ही सच्चाई सामने आती है | सच तो यही है कि महिलाएं ही महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं | पहले भी सास–बहू, ननद-भाभी, देवरानी-जेठानी में आए दिन नोक झोंक
होती रहती थी | हर छोटी से छोटी बात का बतंगड़ बना दिया जाता था | एक दूसरे के विरुद्ध कान भरे जाते थे फिर भीषण धमाके के साथ घर में तलवारें भांजी जाती थीं |
       पर शायद तब शिक्षा का अभाव एक कारण था इसी से आपसी सम्बन्ध सहज नहीं रह पाते थे | अक्सर महिलाएं किसी की खुशी देख कर जलती थीं और बदले की भावना से प्रतिकार करती थीं |
          आज के युग में पढ़ने लिखने के बावजूद विचारों में रत्ती भर भी बदलाव उनकी सोच में नहीं देखने को मिलता | दूसरे की थाली में सदा ज्यादा घी दिखाई देता है |
चाहे जितने भी क़ानून बन जाएं, बड़े बड़े मंचों से महिला जागृति की बातें की जाएं पर अपने घर में झाँक कर कोई नहीं देखना चाहता | महिलाएं अपने बीते कल में ही जीती हैं जैसा व्यवहार अपने रिश्तेदारों से मिला वही व्यवहार दूसरों के साथ करना पसंद करती हैं | बार बार कुंठाएं उभरती हैं | यदि खुद ने कष्ट उठाए तो दूसरों की खुशी देख नहीं पातीं | मन में भरे जहर को उगले बिना चैन नहीं आता | सच है महिलाएं ही महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं |
आशा

03 अक्तूबर, 2014

रावण


था वह एक प्रकांड पंडित
अतुलित बुद्धि का स्वामी
थे दस शीश दशानन के  
कुछ स्वस्थ कुछ दुर्बुद्धि लिए
एक कारण कुबुद्धि का था  
बड़ा पद और मद की महिमा  
उच्च पद आसीन वह
गर्व से भमित हुआ
दुर्बुद्धि और मद मत्सर
बन गए विनाश का कारण
आज भी गली गली
 कई रावण दीखते हैं
अच्छे विचार भूल से आते
बुराइयों से घिरे रहते
अब यही देखने को मिलता
सक्रीय बुरे विचार उसे
 विनाश के नजदीक लाते
आये दिन कई रावण मारे जाते |
आशा