21 जनवरी, 2015

बंधन



प्रभु तूने यह क्या किया
जन्म मृत्यु के बंधन में बांधा
 भवसागर तरना मुश्किल हुआ
कोई आकर्षण नहीं यहाँ |

जब जन्म हुआ तब कष्ट हुआ
जैसे तैसे सह लिया
बाद में जो कुछ सहा
उससे तो कम ही था |

बचपन  फिर भी बीत गया
रोना हंसना तब ही जाना
 भार पड़ा जब कन्धों पर
जीना दूभर हो गया |

तब भी शिकायत थी तुमसे
पर समय न मिला उसके लिए  
ज्यों ज्यों कमली भीगती गयी  
मन पर भार चौगुना हुआ |

बीती जवानी वृद्ध हुआ
बुढ़ापे ने कहर बरपाया
ना मुंह में दांत न पेट में आंत
असहाय सा होता गया |

जाने कब तक जीना होगा
रिसते घावों को सीना होगा
भवसागर के बंधन  से
कब छुटकारा होगा |

जाने कब मृत्यु वरन करेगी
इस जीवन से मुक्ति मिलेगी 
चाहे तो पत्थर बना देना
मनुष्य का जन्म  न देना भगवान |
आशा







07 जनवरी, 2015

बर्फ ही बर्फ


बर्फ ही बर्फ
नहीं पिघल रही
जमती झील |

ओस से ढके
कोमल पत्ते यहाँ
हैं परेशान |


ओले पड़ते
टीन पर गिरते
शोर मचाते |

मजा आगया
बर्फबारी देखते
पहाड़ों पर |

घना कोहरा
पगडंडी न  दिखी
हुई टक्कर |

दूर दृष्टि से
कुछ नहीं सूझता
छाया कोहरा |

आशा

06 जनवरी, 2015

रात दिन


कलह होती
 जब भी  दिन रात
कटुता आती |
सुबह शाम
 है व्यस्तता अधिक
नहीं विश्राम |
दिन ही होता
और निशा न होती 
तो क्या होता ?
दिन में काम
व्यस्तता अधिक ही 
रात्रि विश्राम |
दोपहर में
तीव्रता लिए धूप
झुलसा गई |


ढलती शाम
छिपा अस्ताचल में 
आदित्य ही है |
रात अन्धेती
 उड़ते उडगन
चमक रहे|

 सुन्दर समा
 सन्नाटे में रात के 
बंधता जाता|
जुगनू गाता
 अहसास दिलाता
 नहीं अकेले |

आशा


05 जनवरी, 2015

उड़ी पतंग

उडी पतंग 
जीवन डोर बंधी 
रुक न सकी |
वो कट गई 
आसमां में भटकी 
कच्चा था मांझा
थपेड़े सहे 
खुले आसमान में 
नन्हीं जान ने |

बेटी पतंग
उड़ चली पी संग
हुई अनंग |

कटती डोर
वायु ने झझकोरा
कोई  न ठौर |

फटी पतंग
आसमान से गिरी
उलझी डोर |


आशा

03 जनवरी, 2015

वरण नए चोले का


एक दिन वह सो गया 
लोगों ने कहा वह मर गया 
मृत्यु का वरण किया
और अमर हो गया 
पर सच यह  नहीं क्या ?
आत्मा ने घर छोड़ा
वस्त्र बदले मोह त्यागा 
नया चोला धारण किया 
नवीन गृह प्रवेश किया 
अनादी अनंत आत्मा 
कभी मृत नहीं होती 
बारबार वस्त्र बदलती 
नया चोला धारण करती 
 अनंत में विचरण करती
जब मन होता उसका
गोद किसी की भरती
कोई घर आबाद करती 

आशा

31 दिसंबर, 2014

विगत --आगत {हाईकू गुच्छ )


बीतता आज ---

हुआ विदीर्ण
 मनवा विगलित
त्रासदी देख  |


कैसा दरिंदा
मर्यादा भूल गया
हैवान हुआ |

दिन या रात
नहीं है सुरक्षित
है कमसिन |

आगत वर्ष ---

आगत वर्ष
दे रहा दस्तक
आने के लिए |

नवीन वर्ष
आया सम्रद्धि लिए
स्वागत करो |

स्वच्छ भारत
हो सम्रद्ध भारत
अरमां यही |

है दुआ यही
आएं ढेरों खुशियाँ
नव वर्ष में |

स्वागत नव वर्ष का ---

स्वागतम
नव वर्ष तुम्हारा
सुखमय हो |

ना ही कटुता
आने वाले कल में
आये मन में |


सौहार्द पले
जाग्रत जगत हो
अम्बर तले |

नवल वर्ष
सजधज के आया
उत्साह जगा |


आशा



30 दिसंबर, 2014

तारा आकाश में


नीलाम्बर में
एकल धूमकेतु
अनर्थ न हो |
एक सितारा
घूम रहा आवारा
सितम ढाता |

प्यारा सा तारा
टिमटिम करता
उसे बुलाता |
हर्षित मन
चमकते सितारे
लगते प्यारे |
आकाश गंगा
संगम है तारों का
असंख्य तारे |
आशा