30 अप्रैल, 2016

तन्हाई

28 अप्रैल, 2016

चंद विचार बिखरे बिखरे

धीरज धरती सा के लिए चित्र परिणाम

बेचैन न हो धर धीरज धरा की तरह
सब कष्ट सहन करना धरती की तरह
गुण सहनशीलता का होगा विकसित
महक जिसकी होगी हरीतिमा की तरह |

दीन  दुनिया से है दूर तो क्या
अंतस की आवाज तो सुन सकता है
उस पर ही यदि अडिग रहा
उसका ही अनुकरण किया
तब आत्म विश्वास जाग्रत होगा
वही सफलता की कुंजी होगा |
ममता माता पिता की के लिए चित्र परिणाम
मां की ममता पिता का दुलार
है अद्भुद ममता का संसार
हूँ बहुत भाग्यशाली देखो ना
भरपूर पाया मैंने दौनों का ही प्यार |

अरे मूर्ख मां की शक्ति को जान
अरे नादान  भक्ति की शक्ति को पहचान
जाने कब मां प्रसन्न हो तुझ पर
निर्मल मन से उसे ही अपना मान |

क्यारी फूलों की के लिए चित्र परिणाम
हूँ उदास कि गम से की है यारी
पर मनवा वहां  हो जाता भारी
जो  आती सुगंध मंद मलय के संग
वही क्यारी हो जाती प्यारी |

विरासत अपनी भूले आज भी परतंत्र हैं
कोई परिवर्तन नहीं भीड़ में फंसे हैं
शासन भीअसफल रहा उसे सहेजाने में
कर्तव्य बोध सुप्त ही रहा अधिकार मांग रहे हैं |

आशा








शा

26 अप्रैल, 2016

हम किसी से कम नहीं


कथनी और करनी में,
 कभी भेद न करेंगे
जो भी कहेंगे,
कर के दिखा देंगे
धरती से जुड़े हैं ,
जुड़े ही रहेंगे
चिंदी यदि मिली ,
बजाज न बनेंगे
हर हाल में हम ,
सदा प्रसन्न ही रहेंगे
कुछ आये या ना आये ,
कोशिश तो करेंगे
असंभव कुछ नहीं है ,
पीछे न हटेंगे
परचम सफलता का ,
फैला कर दम लेंगे
सफलता कदम चूमेंगी ,
हम आगे बढ़ेंगे
हम किसी से कम नहीं ,
जता कर ही रहेंगे |
आशा

25 अप्रैल, 2016

हाईकू ही हाईकू


१-
श्वेत वसन
तेरे मां सरस्वती
हो मन शांत |
२-
हरा रंग है
सम्रद्ध धरणी का
कृषक खुश |
३-
भगुआ रंग
छू रहा आसमान
कुम्भ क्षेत्र में |


४-

रवि प्रखर 

झुलसा तन मन 

मन उदास |
५ -
है एक नैया 
/अकेला है खिवैया 
/नैया डोले ना |
६-
ढलता सूर्य 
 रंग हुआ सिंदूरी
जल में दिखा |

७-

 एकांत पल 
तेरी छाया जल में 
प्यारी सी लगे |
८ - 
 हुआ अकेला 
केवल साथ तेरा
अच्छा लगता |
९-
शाम हो गई 
छाया तेरी डूबती 
जल रहा मैं |
१0-                                                                                                                                                                                                                                                                                                                   
बहता जल 
संध्या का नजारा 
कहे रुक जा |
१२-
उमसबढ़ी
वारिद छितराए 
चल जल्दी से |
१३-
मेरे बचवा 
ढलने को है शाम 
कदम बढ़ा 
आशा
 

24 अप्रैल, 2016

कृषक



सूखा खेत
फसल कट गई
थका कृषक ताक रहा
अपने आशियाने को
कच्चा छोटा सा टापरा
खिड़की पर लटकता
फटा परदा
उसमें से कोई झाँक रहा
यहाँ वहां फिरते कुटकुट
अपनी उपस्थिति दर्ज कराते
बच्चे देख देख मुस्काते
द्वारे पर मूंज की मचिया
महमानों के लिए बिछाई
दरी उस पर डाली ऐसे
सोफे का कवर हो जैसे
मधुर आवाज कोयल की
जब तब सुनाई देती
आगाज होने लगता
अमवा पे आए बौर का
मुंह पर हलकी सी
चमक आजाती
कैरियों को बेच कर
कुछ तो पैसे मिले जाएंगे
यही सोच विचार में डूबा
वह देखता उस पेड़ को
आर्थिक रूप से कमजोर
पर मन का धन है उसके पास
है कृषक आशा पर जीता है
ऐसे ही खुश हो लेता है
आशा


21 अप्रैल, 2016

आस्था का महाकुम्भ


 उज्जैन सिंहस्थ के लिए चित्र परिणाम

है अद्भुद दृश्य अवन्तिका का |दूर दूर तक फैला है महा कुम्भ मेला क्षेत्र |यह तीन जोन में बटा है |
ध्वज पताकाओं से चिन्हित किया गया है |जहां भी दृष्टि जाती है ध्वज  ही ध्वज दिखाई देते  हैं |
        बहुत ही सुन्दर समा हो गया है एक विशेषता यह है कि सभी पताकाएं भगवा रंग में रंगी हैं पर आकार प्रकार भिन्न हैं |लहराती हुई पताकाएं ऎसी लगती हैं जैसे आसमान छूना चाहती हैं |तरह तरह से पंडाल सजे हैं|
     इस पर्व का प्रारंभ पेशवाइयों से होता है  |उन में साधू संत  अपनी ध्वजा के साथ जुलुस के रूप में निकलते हैं| संतों के साथ उनके भक्त भी निकलते हैं |बहुत अद्भुद दृश्य होता है |दूर दूर से लोग पेशवाई देखने आते हैं |इस कुम्भ में १० पेशवाई निकाली गई |
उनलोगों का नगर में स्थान स्थान पर स्वागत किया गया | सनातन धर्म को मानने वाले साधू संत जगह जगह जा कर समाज में जागृति फैलाते है सौहार्द्र का सन्देश देते हैं व धर्म में आस्था को गहरा करते हैं |भिन्न भिन्न जगह से आए लोग एक साथ प्रेम भाव से रहते हैं यह समभाव का परिचायक है|पुण्यसलिला क्षिप्रा को मोक्ष् दायनी भी कहा जाता है |हर १२ वर्ष बाद सिंहस्थ का आयोजन इस कारण होता है कि ऐसा कहा जाता है कि समुद्र मंथन के समय जब अमृत निकला उसे पाने के लिए दैत्यों व देवताओं में छीना झपटी होने लगी |तब अमृत का कलश छलका और जहां जहां उसकी बूंदे गिरीं वहाँ  सिंहस्थ का आयोजन किया जाने लगा |यह परम्परा बहुत समय से चली आ रही है |

इस में आनेवाले साधू संत अपने विचारों का आदान प्रदान करते हैं व भक्तों को अपने धर्म की जानकारी भी वक्तव्यों के माध्यम से देते हैं |
   कई जगह हवन आदि का आयोजन होता है अन्न क्षेत्रों में सब एक साथ मिल कर प्रसादी गृहण करते हैं
|यहाँ आ कर इतना अच्छा लगता है कि मन वहीं  ही राम जाता है |इस बार ५ शाही स्नान होंगे |पहला शाही स्नान आज २२ अप्रेल को सम्पन्न हो गया दूसरा  स्नान ९ मई को होगा |यह साधू संतों व भक्तों का समागम एक मांह तक चलेगा |


आशा

जल

.........................
१-
बढी दुविधा
जल बिन मीन सी
हुई बेहाल |
२-
तपती धूप
जल कहाँ से लाऊँ
कुछ सूझे ना |
३-
है हेंड पंप
पेड़ की छाँव तले
जाते न बने |
४-
नीर भरत
हिया मेरा कम्पित
छलके नैन |
५-
प्यास न बुझे
शीतल जल बिन
अब क्या करे |
आशा