28 जून, 2017

हम किसीसे कम नहीं



आधे अधूरे समस्त अंग 
यदि एक अंग का छोटा सा भी भाग 
अनियंत्रित हो जाए 
मन विचलित हो जाए ! 
एक-एक अंग होता उपयोगी 
यदि उसका कोई भाग खराब होता 
तब शरीर पर 
बड़ा विपरीत प्रभाव होता ! 
और तो और स्वस्थ अंग का भी 
सुचारू रहना बाधित हो जाता ! 
विश्वास डगमगाता 
और यदि वापिस आता 
वह दबंगई न संजो पाता ! 
हर बार एक अंग के संतुलन खोने से 
दूसरा भी हार जाता ! 
लेकिन जब किसी दिव्यांग को 
सक्रिय सक्षम देखते हैं तो 
मन ही मन उसे सराहे बिना 
नहीं रह पाते ! 
और मन में विचार आता है 
जब ये सब सक्षम हैं 
हर कार्य करने में तो 
हम जैसे सामान्य व्यक्ति 
क्यों नहीं जीत सकते 
किसी भी कठिनाई को !
यह सोच ही मन में 
ऊर्जा भर जाती है ! 
उत्साह संचरित कर जाती है !


आशा सक्सेना 

20 मई, 2017

आइना



है वह आइना तेरा
हर अक्स का हिसाब रखता है
तू चाहे याद रखे न रखे
उसमें जीवंत बना रहता है
बिना उसकी अनुमति लिए
जब बाहर झाँकता है
चाहे कोई भी मुखौटा लगा ले
बेजान नजर आता है
यही तो है कमाल उसका
हर भाव की एक एक लकीर
उसमें उभर कर आती है
तू चाहे या न चाहे
मन की हर बात वहाँ पर
  तस्वीर सी छप जाती है
चाहे तू लाख छिपाए
तेरे मन के भावों की
परत परत खुल जाती है
दोनों हो अनुपूरक
एक दूसरे के बिना अधूरे
है वह आइना तेरे मन का
यह तू क्यूँ भूला |


आशा


17 मई, 2017

आदत वृद्धावस्था की





एक किस्सा पुराना
बारबार उसे दोहराना
है वृद्धावस्था का
अन्दाज पुराना
कोई सुने या न सुने
मजा आता है
उसे जबरन सुनाने में
अब तो आदत सी
हो गई है
एक ही बात
दस दस बार
दोहराने की
हर बात पर अपनी 

मनमानी करने की
जिद्द ठान लेने की
सही है की
मोहर लगा देने की
कोई हँसे या न हँसे
खुद ठहाके लगाने की |



आशा

12 मई, 2017

बिल्ली

एक बिचारी
 छोटी सी बिल्ली
न जाने कैसे
 घर अपना भूली
भाई बहिन से बिछड़ी 
 भूखी फिरती 
मारी मारी 
म्याऊं म्याऊं करती 
अपनी ओर 
आकृष्ट करती
चूहों का लगता अकाल 
या शिकार न कर पाती
उन्हें अभी तक
 पकड़ ना पाती 
अपनी क्षुधा मिटाने को 
दूध ही मिल पाता
जब दूध सामने होता
उसकी आँखों में 
चमक आजाती
 जल्दी से चट कर जाती
अपनी भूख मिटाती 
जब भी दूध नहीं मिलता 
अपना क्रोध जताती 
घर में आने की
 कोशिश में 
ताका झांकी करती 
दूध यदि
 खुला रह जाता
सारा चट कर जाती 
किसी की निगाह
पड़ते ही 
चुपके से दुबक जाती 
अवसर की तलाश में रहती
दरवाजा खुला देख
भाग जाती 
कभी दूध गरम होता 
उसका मुंह जल जाता 
क्रोधित हो फैला देती 
जोर जोर से गुर्राती
अब तो  वह
ऐसी  हिल गई है 
समय पर  आती है 
दूध ख़तम होते ही 
मुंह अपना चाटती है 
है सफाई की दरोगा 
जाने कहाँ  चली जाती है
जिस दिन वह ना आए 
बहुत याद आती है |
|
आशा





06 मई, 2017

जल की कमी जब हो





तप रही धरा
हुए लू से बेहाल
पर घर के काम
कभी न रुकते
सुबह हो या  शाम
चिंता ही चिंता
लगी रहती
खाली पड़े घट
याद करते
फिर बावड़ी
 रस्सी व गागर
इसके अलावा
कुछ न दीखता
चल देते कदम उस ओर
संग सहेली साथ होतीं
पता नहीं कब
वहाँ पहुँचते
 सीढ़ियाँ उतरते 
कभी थकते 
कुछ देर ठहरते
गहराई में 
जल दर्शन पा
मन में खुश हो लेते
जल गागर में भरते
कई काम 
मन में आते
ठन्डे पानी में
पैर डालते 
पर और काम
याद आते ही
 भरी गागर
सर पर धर
सीधे घर की
राह पकड़ते
यह रोज का है
खेल हमारा
इससे कभी न धबराते 
पर जल व्यर्थ न बहाते |
|
आशा



28 अप्रैल, 2017

आस अभी ज़िंदा है




जब साँझ का धुँधलका हो
मन कहीं खोया हुआ हो
  सूचना होगी ऐसी
मन में उदासी भर देगी
पर हर वक्त का 
 नकारात्मक सोच
जीवन का सुकून हर लेगा
यदि दीप जलाने का मन ना हो
  जान जाइए समय विपरीत हुआ है
बेमन हो दीप जलाया भी
कब तक बाती जलेगी
धीमी लौ होते ही
दीपक की पलकें झपकेंगी
बंद आँखों में झाँक कर देखिये
वहाँ कोई सपना सजा है
दीप बुझ भी गया तो क्या
कहीं जीवन में रस भरा है
यही अंदाज़ जीने का
आशाओं पर टिका है
जब तक साँस बाकी है
आशा का दीपक जल रहा है
दीप बुझ गया तो क्या
मन में आस अभी ज़िंदा है |

आशा

26 मार्च, 2017

प्राकृतिक अभियंता


तिनके चुन चुन
 घरोंदा बनाया 
आने जाने के लिए
 एक द्वार लगाया 
 मनोयोग से
घर को सजाया
दरवाजे पर खड़े खड़े 
अपना घर निहार रही 
देख दस्तकारी  अपनी
फूली नहीं समा रही 
कभी आसपास उड़ती 
बच्चे देख खुश होती 
अचानक अनजानी आशंका 
उसके मन में उपजी 
कहीं कोई घर न गिरादे 
बच्चों को हानि ना पहुँचाए 
इसी लिए है सतर्क 
दे रही सतत पहरा 
पूरी सावधानी से |

आशा