09 अप्रैल, 2020

सच्ची राष्ट्र भक्ति



है आज की प्राथमिकता
समाज की एक जुटता
प्रशासन को  सहयोग 
देना  तन मन धन से |
 बड़े छोटे में भेद भूल
जाति में विभेद न कर
 हो मानवता सर्वोपरी  
तभी लक्ष्य पूरा होगा
 इस महामारी को हराने का|
 प्रथम कर्तव्य हमारा है 
 आपसी तालमेल से
 देश को सुदृढ करना
आपस में न उलझना | 
 सरकारी  योजनाओं की सफलता में
निजी स्वार्थ से ऊपर उठ कर
सच्चे मन से योगदान  करना  
 जातिगत भेदभाव से दूरी रख कर 
निस्वार्थ हो पूरी लगन से सेवा करना |
 डाक्टरों व उनके सहयोगियों ने
जी जान लगा दी है मानव  सेवा में 
दिन देखा न रात
पुलिस कर्मियों ने की मशक्कत
स्वच्छता कर्मियों  ने भी
 पूरा दिया योगदान है |
वे  हैं सम्मान के हकदार
 और बधाई के हैं पात्र
 नियमों के दायरे में रहकर
 सरकार के हाथ मजबूत करना है आवश्यक|
 इस  कठिन दौर से गुजरने के लिए
आपदा से निजात पाने के लिए  
ऐसी परिस्थितियों  से उभरने  के लिए
है यही  सच्ची राष्ट्र भक्ति |
यदि  इस समस्या से बाहर निकलने  के लिए 
दिए हर निर्देश  का पूर्ण रूप से  पालन कर 
निर्दिष्ट  मार्ग पर चल कर 
आपदा प्रबंधन में सहभागी  होना होगा  |
आशा   
     

08 अप्रैल, 2020

तुम यदि सहारा न दोगे उसे


                                   तुम यदि सहारा न दोगे उसे
उसकी ओर हाथ न बढ़ाओगे  
कौन देगा रिश्ते की गर्मीं उसे
और क्या अपेक्षा करोगे उससे |
तुम यदि  प्यार में किये वादे निभाओगे
प्रीत  की वही ऊष्मा उसमें भी पाओगे
कितनी आवश्यकता है तुम्हारी  उसे
उसके सिवाय कौन जानता है तुम्हें |
इस हाथ लोगे दूसरे से भर पूर दोगे
तुम हो हमकदम हमख्याल  उसके   
रहोगे सदा साथ  हमजोली हो उसके
उसके मन को  कभी न जान सकोगे   |
वह समर्पण की भावना जो है उसमें
तुम कुछ अंश भी  उसका दे पाओगे
वह बदले में कुछ नहीं चाहती
उन लम्हों में झूमता उसे पाओगे |
                                           आशा