28 अक्तूबर, 2020

सुबह की धूप


 

                 प्रातः सूर्य देव चले देशाटन को

 हो कर अपने रथ पर सवार

बाल रश्मियाँ बिखरी  हैं हर ओर  

अम्बर हुआ सुनहरा  लाल  |   

 खिली धूप नीलाम्बर में मन भावन

कोहरा छटा है आसमान का  रंग निखरा है 

बादल ने विदा ली है

अब  बहार आई है

पंछी भी हुए चंचल  सचेत

 उड़ते फिरते  करते   किलोल

इस डाल से उस डाल पर |

पेड़ो पर छाई हरियाली

फूल खिले हैं डाली डाली

बगिया महक  रही है सारी

रंग बिरंगे पुष्पों की सुगंघों से |

बिछी  श्वेत पुष्प शैया पारिजात वृक्ष के नीचे

 देखते ही बनती है छटा उसकी
मन  करता वहीं बैठूं उस बगिया में   

दृष्टि पटल पर  समेट उसे  हृदय में रखूँ  

सुबह की धूप का आनंद उठाऊँ |

बच्चे खेलते वहां  झूलते इन झूलों पर

तरह तरह के करतब दिखाते

ऊपर से नीचे आते धूम मचाते

नीचे से ऊपर जाते  फिसल पट्टी से   

खुश होते किलकारी भरते |

                             आशा

 

26 अक्तूबर, 2020

इस वर्ष का दशहरा

 

 


                                                              कोविद नाईनटीन का रावण

 जला दशहरा मैदान में

पर ज्यादा लोग देख नहीं

 पाए इस आयोजन को |

घर से ही दुआ की

 अब फिर पलट कर ना आए कोविद 

छोटी सी सवारी आई थी

 रावण के  दहन को |

बिना धूमधाम के चुपके से

 रावण दहन कर चली गई

बच्चे मेला देखने की जिद्द करते रहे

 पर कोई नहीं ले गया |

कुछ रोए कुछ बहकावे में आए

 पर वहां पहुँच ना पाए

अगले साल का वादा किया

 जैसे तैसे उनसे पीछ छुड़ाया |

 न जाने कल क्या  होगा किसे पता

 दुनिया तो आज पर जीती है

ऐसा उदासी भरा पहले  हमने

 तो कभी देखा नहीं ऐसा त्यौहार |

बस बीती  यादों में खोए रहे

और आज के अवसर

 को दुखी मन से

भूलने की कोशिश में लगे रहे |

आशा