11 दिसंबर, 2020

मौसम बेईमान हो गया


                                                         मौसम बड़ा बेईमान हो गया  

अपनी मनमानी करने लगा है  

वर्षा का क्या कोई ईमान नहीं

 चाहे अनचाहे दस्तक देती है |

हरी भरी फसल जमीन पर पसरी है

 सारी मह++नत विफल हुई है

सुरमई बादलों को

 जब देखा आसमान में |

गरजते बरसते   नहला जाते हैं 

बेमौसम उत्पात मचा जाते   है

मौसम का मिजाज बदल रहा है

वे सर्दी और बढ़ा जाते हैं |

आशा

 

 

10 दिसंबर, 2020

आगे न जाने क्या होगा



आँखों पर चश्मा हाथ में लाठी

कमर झुकी है आधी आधी

हूँ हैरान सोच नहीं पाती

 इतना परिवर्तन हुआ कब  कैसे |

है शायद यही नियति जीवन की

इससे  भाग नहीं सकते

कितनी भी कोशिश कर लें

इससे मुक्ति पा नहीं सकते |

बने सवरे घंटों पार्लर में बैठे

जाने कब यौवन बीत गया

पर मैं  रोक नहीं पाई

आने से वृद्धावस्था के  इस पड़ाव को |

अब तो इन्तजार है अगले पड़ाव का

जहां कोई कभी  नहीं जगाएगा

किसी बात पर बहस न होगी

मृत्यु  उपरान्त की  शान्ति रहेगी  |

आशा

 

 

 

 

07 दिसंबर, 2020

समाज देख रहा


                                                           समाज देख रहा मूँद नयन सब

 जो हो रहा जैसा भी हो रहा

बिना सुने और अनुभव करे

निर्णय तक भी पहुँच रहा |

उसकी लाठी है बेआवाज

जब चलेगी हिला कर रख देगी

दहला देगी दिल को

और सारे परिवेश को

केवल बातों के सिवाय

होगा कोई न निकाल |

और अधिक उलझनों की

लग जाएगी दुकान

कैसे इनसे छुटकारा मिलेगा  

कभी सोचना समय निकाल |

शायद कोई हल खोज पाओ

मुझे भी निदान बता देना

समाज रूपी नाग के दंश से

कैसे आजादी पाऊँ मुझे भी  जता देना |

जब होगा तालमेल समाज से   

तभी शान्ति मन को होगी

जीवन की समस्याएँ तो

अनवरत  चलती रहेंगी |

वे आई हैं  जन्म  के साथ

और जाएंगी मृत्यु के साथ

अब और परेशानी नहीं चाहिए

जितनी है वही है पर्याप्त |

आशा

06 दिसंबर, 2020

किसी को पूरा जहां नहीं मिलता

 


                                                      किसी को सारा आसमाँ नहीं  मिलता

कितने भी यत्न कर लो  सारा  जहां नहीं मिलता

है यह नसीब का खेल या विधान विधाता का

 जितना चाहो जब  चाहो  नहीं मिलता |

बहुत प्रयत्न करने पड़ते हैं

 उस ऊंचाई तक पहुँचने के लिए

अधिकतर असफलता ही हाथ आती है

 तब ही सफलता झांकती है कायनात के किसी झरोखे से |

यह तो नियति का है फैसला जिसे चाहे नवाजे

  खुशकिस्मत  है वह जो इस ऊंचाई तक पहुंचे

संजोग से या प्रयत्नों से यह तो बता नहीं पात़ा

 प्रसाद पा  प्रसन्न होता उन्नत होता भाल गर्व से |

आशा