१-पर्यावरण
हमारे आस पास
हुआ सुखद
२-है बदलाव
हमारी सुरक्षा से
परिवर्तित
३-स्वच्छ वायु है
निर्मल जल हुआ
हरियाली है
४-संरक्षण से
पर्यावरण स्वच्छ
है
आसपास का
५-कैसे हुआ है
जाग्रत आरक्षण
सोच गहरा
आशा
·
·
·
३
वह जान जाती है
कैसे स्वप्न साकार
करने होंगे
किताबी ज्ञान नहीं
स्वीकार उसे
चाहती यथार्थ में
जीने की राह
कितने शूल चुभे
उस मार्ग में
घायल पैर दुखे
सहम जाती
नयन भरे भरे
हैं पहचान
उसके अंतस की
सांत्वना दी है
धीरज दिलाने
को
कोई नहीं है
है बहुत लगाव
मुझे उससे
कोई दिखावा नहीं
आशा
स्वर्ग और नर्क
दौनों
ही
दिखाई दे जाते
इसी कायनात में|
जब अपने किये
कार्यों का आकलन
अंतर आत्मा की आवाज सुन
किया जाता |
खुद अपना आकलन
निष्प्रह हो कर
किसी ने किया यदि
शीशे में दीखती खुद की छवि
जैसा दिखाई देता
आकलन |
पर है आवश्यक
तटस्थ भाव से
हो निर्णय निष्पक्ष
किये
गए आकलन पर |
खोजा जा सकता है
इसी दुनिया में
स्वर्ग और नर्क
अपने आसपास यहीं |
हर किये गए
कर्म का फल
यहीं मिलता है
है यहीं स्वर्ग
और नर्क यहीं |
आशा
मेरी आँखों में बसी
तेरी मनमोहनी सूरत
कितनी भोलीभाली
मासूम सी दीखती |
क्या मन भी तेरा
है वैसा ही कोमल
सीरत है मीठी सी
आनन पर भाव स्पष्ट दीखते
|
बदन तेरा नाजुक
खिलती कली सा है
निगाहें नहीं ठहरतीं
अभिनव सौन्दर्य पर |
यह सौगात मिली कहाँ
से
ईश्वर की कृपा द्रष्टि रही
क्या तुझ पर ?
या कोई पुन्य कार्य
किये थे
पूर्व जन्म में जो
यह
पुरस्कार मिला बदले
में |
तनिक भी गरूर नहीं
है सौम्य सुशील सुघड़
तेरे इन गुणों पर
है न्योछावर मेरा मन |
१-उलझा मन
आज का परिवेश
देखता रहा
२-किसने कहा
वहां न जाना होगा
हर हाल में
३-बीता नहीं है
कोविद काल हुआ
भयावह है
४-हैं वन्दनीय
प्रयत्न हैं तुम्हारे
ना लीजिये परीक्षा मेरे सब्र की
आपने मुझे अभी परखा नहीं है
जब मेरे बारे में सोचेंगे मुझे समझेंगे
खुद ही जान जाएंगे मैं क्या हूँ |
यह तो अपना अपना नजरिया है
मंतव्य स्पष्ट करे न करे
कोई जोर जबरदस्ती नहीं है
खुद का विचार भी हो अन्यों जेसा |
मुझे सुहाता स्पष्ट दिया गया मत
किसी के विचारों से प्रेरित न हो
स्वनिर्णय पर अटल रहना चाहती
अन्यों से प्रभावित हो अपने विचार नहीं देती |
अपना व्यक्तित्व मुझे प्रिय है
स्वतंत्र हैं विचार मेरे किसी से प्रभावित नहीं
जब अन्य कोई ध्यान देता मेरे विचारों पर
खुश होता मेरे सोच के दायरों पर |
आशा
आशा