24 जुलाई, 2021

चंचल हुआ


                                                                           
                                मनमोहिनी 

             देखी कंचन काया

आकृष्ट हुआ   

मन की आवाज  ने   

 उकसा कर  

हाल बेहाल किया  

किसी से पूंछा

ये पुष्प है कहाँ का

उत्तर आया

इस जहां का नहीं

चंचल हुआ   

किसी ने दी दस्तक

दरवाजे पे

पहचान हो गई

बरसों बाद

यूँही बैठे धूप में

जानना चाहा

कब मिले थे

वह भी भूली न थी

कहने लगी

जब से  देखा तभी

उत्तर सुन  

 मन  चंचल हुआ 

आशा

 

23 जुलाई, 2021

खोज सच्चे गुरू की


एक गुरू ऐसा चाहिए
कुछ सीखने के लिए
बिना ज्ञान मुक्ति नहीं होती
कहा हमारे बुजुर्गों ने |
पर गुरु कैसा हो
कितना गहराई में हो ज्ञान की
खोजना सरल नहीं
जिनने पाया सद्गुरू भाग्य के हैं धनी वही |
आज यही खोज होती कठिन
जाने कितने लोग लगाए बैठे हैं मुखौटा
अपने चहरे पर गुरू का
नाम डुबो रहे गुरू की महिमा का |
सब कुछ मिल जाता है
पर सच्चा गुरू नहीं मिलता सरलता से
जो मिलते हैं वे सद्गुरु नहीं
अधिकाँश हैं छलावा आज के परिवेश में |
अन्धविश्वासी न हो कर
गुरूदीक्षा लीजिए
गहन मनन कर के
खूब जान परख कर |
नमन उन सब गुरुओं को
जो सच्चाई का दामन थामें
उचित मार्ग दर्शन करते
देते हैं सही शिक्षा |
आशा


नया अंदाज



 



है चाँद सा मुखड़ा

चमक ऐसी

 चाँद आया  धरा पे   

 दीखती ऎसी

 खिले कमल जैसी

 सुडौल अप्सरा सी

कंचन देह

खंजन से  नयन

दृष्टि फिसली 

चहरे पर आव ऎसी  

न थमी दृष्टि   

 किया ऐसा सिंगार

चमका दिया 

चेहरा चांदनी सा 

आया निखार 

 नूरानी चहरे पे 

सजी  बालिका

नया  सा  अंदाज है | 

आशा 

 

22 जुलाई, 2021

मुक्तक


 

राज वही अंदाज वही

अल्फाज़ नहीं बयां करने को

मन मचल रहा सच कहने को

कैसे संवरण करूं प्रलोभान को

 |

मन चाहा चटपट पाया

 यही रहा सौभाग्य हमारा

जिसने की लालसा अधिक की

सब व्यर्थ हुआ ले न पाया

मन मसोस कर रह गया |

 

जब दिल के टुकडे हुए हजार

हर व्यक्ति ने पाना चाहा

भाग्यवान वही रहा

जिसने पाई न झलक उसकी |

 

गोरी गाँव की

 


श्यामल तन

 मुखरित आनन 

यही जीवन है

गोरी  गाँव  की

चलती ठुमके से   

जल भरने

राह में घिर आए

कजरारे से

बादल बरसते

बह घिरी वर्षा से

बरसा मेह

तरबतर किया

नहला दिया

उसको  व धरा को 

सध्यस्नाना   

खिली गुलाब जेसी 

मन को  भाई  

ललाट पर भीगी 

हवा के संग 

 लहराती काकुल 

मुखड़े पर 

चाद सा आकर्षण 

ले कर  आई  |

आशा 


 



21 जुलाई, 2021

चला आदित्य भ्रमण को

 सात अश्वों  के रथ पर  सवार

प्रातः चला आदित्य देशाटन को

राह के नजारे मन को ऐसे भाए

वहीं ठहरने का मन बनाया |

पर समय के साथ ठहर न पाया 

इस  युग की  देखी भागमभाग

 साथ सबके  दौड़ न पाया

कल दौड़ने  का वादा लिया खुद से   |

व्योम  पर जब दृष्टि  पडी

काले कजारे  बादलों ने घेरा उसे

सारी चमक दमक  लुप्त हो गई  

अन्धकार ने ऐसा  घेरा उसे |

  साथ रश्मियों ने भी  छोड़ा

अपने  वादे को  पूरा कर न सका  

उलझन बढ़ती गई घटाएं गहराने से

वह हारा बदल दिशा चल दिया अन्यत्र |

  सोचा उसने  कोई नई बात नहीं है

बाधाएं आती रहती हैं राह में

 किये बादों को पूरा करने में

सांझ  हुई वह  चल दिया अस्ताचल को |

आशा

 

 

 

 

 

\

 

20 जुलाई, 2021

यौवन


 

प्यार का इजहार

है उम्र का तकाजा 

कोई आश्चर्य नहीं है

यह मानना हमारा है |

जिस पर आता है योवन

वह अपने वश में नहीं रहता

हाल बेहाल हुआ जाता 

उन्माद मन में नहीं समाता  |

यही उसे ऎसी राह पर पहुंचाता 

राह में चाहे कितने भी हों कंटक 

वह सड़क हो पक्की या कच्ची

वहीं अटक कर रह जाता  |

तब शूल लगते पुष्प जैसे

रंगीन समा होता मन में

सुबह शाम डूबा रहता

वह अपने ही स्वप्नों में |

कभी प्रसन्न कभी गमगीन

हुआ बेरंग जीवन

वादा न निभाया प्रिया ने

यही क्लेश  बेचैन किये जाता  |

यह उम्र ही है ऎसी

जिसकी शिकायत भी संभव नहीं

 करें शिकायत तो किस से

कोई अपना नहीं है जिस पर विश्वास रखें |