14 सितंबर, 2021

भाव मन के


 

कब कहा है

किसीने कब कहा

कहता गया 

प्यार से या रोष से

मालूम  नहीं

चेहरे के भाव ही

साफ नहीं हैं 

जब आते जाते हैं

दीखते नहीं  

मन की इच्छा चाहे

 आजाए आगे

कितनी बलवती

हो एहसास 

बदले तेवर का 

  भाव मन का  

अंदाज न लगता

लगाव लिए  

या प्यार में लिपटा  

सराबोर है  

भीगा तन मन है

बड़ी समस्या  

लगाव  अजीब सा 

 मन के भाव  

छूटे बाण मुंह  से 

निकल रहे  

जब मन को भेदते

चलनी होता

दिल टूटे कांच सा

 बिखर  जाता

प्यार लगाव न होता  

कुछ और  हो जाता |

13 सितंबर, 2021

अन्तराष्ट्रीय हिन्दी दिवस


 

हम हैं हिन्दीभाषी  

हिन्दुस्तान के रहने वाले

अनेकता में एकता

है यहाँ की विशेषता |

भिन्न भिन्न भाषाएँ यहाँ

सब की अपनी अपनी

पर सभी देशवासी

आदर करते सब भाषाओं का  

सामान रूप से  |

इसकी लिपि  है सरल

व्याकरण बहुत आसान

अन्य भाषाओं के शब्द भी

 घुलमिल जाते इस में

हो  दूध में पानी जैसे  |

सहज ही समझ में आते

उच्चारण कठिन न लगते

आपस में बात करने में

कठिनाई नहीं  होती |

अंतर राज्यीय हो तब भी

 कठिनाई नहीं होती

हमें गर्व है अपनी भाषा पर

पर अन्यों से भी बैर नहीं |

भाषा का सम्मान होता

उसके साहित्य से

भरा हुआ है ज्ञान का भण्डार यहाँ

उच्च कोटि के साहित्य से |

आशा

 

 

 

 

 

 


11 सितंबर, 2021

विभावरी


 

लगती बड़ी सुहानी विभावरी 

चमकते दमकते छोटे बड़े

तारों के संग व्योम  में  

धवल चन्द्र की रौशनी भी संग होती |

जब नीला आसमान होता

संध्या होती  अंधियारा बढ़ने लगता

तारे  पूरे जोश से आते

 लेकर सब छोटे बड़ों को संग |

कभी जब काले भूरे बादल आते

लुका छिपी का खेल होता

पर अधिक समय नहीं

जल्दी से बदरा आगे बढ़ जाते |

फिर आसमा में एकाधिकार होता

चमकते दमकते तारों का |

उनकी रौशनी इतनी होती 

स्पष्ट मार्ग दिखाई देता पथिकों को  

खाली सड़क पर विचरण का

अनूठा ही आनंद होता |

आधी रात गुजरते ही

खिलने लगते पुष्प पारिजात के

भोर की बेला में झरने लगते

श्वेत चादर बिछ जाती वृक्ष तले |

दृश्य बड़ा मनोरम होता

मन को सुकून  से भर देता

महक भीनी भीनी सी

  दूना कर देती विभावरी में |

आशा

10 सितंबर, 2021

है अस्तित्व तुम्ही से मेरा


 

है अस्तित्व तुम्ही से मेरा


जब भी खोजा जानना चाहा


तारों भरी रात में खुद को


पहचानना चाहा |


ढूँढूं कैसे अपना घर वहां


 कोई पहचान न  छोडी तुमने


कैसे पाऊंगी उसे वहां |


तुम हो दीपक मैं बाती

 

फिर भी स्नेह बिना


 खुद को अधूरा पाती


 आसपास ही खोजती रही उसे |


 खोज पाती यदि उसको

   

तनिक भी जीती यदि रौशनी करती

   

 फिर लौ धीमी होती जाती 

मंद हवा का झोका आता

साथ साथ लहरारी उसके 


जब वायु वेग तीव्र होता


लौ अचानक भभकती बुझने लगती 

यही अंतिम पल होते मेरे अपने  

इस भवसागर में  

मैं तुम को याद करती भूल पाती

 

 लेती अंतिम साँस जब


ॐ निकलता मुंह से


 फिर न लौट पाती |

आशा

वर्ण पिरामिड

 

                        है

                मुझे

 
                
लगाव

                तुम से ही

                किसी से नहीं

                यह मैने  देखा

               यह किस कारण

                 सोच पाती किस तरह  

              अब यही  सोचना होगा

              हो

              तुम

              मेरे ही

              न किसी का

             अधिकार है

              तुम्हारे ऊपर 

                तुम उपहार नहीं    

            जो दिए जाओ उसको ही

              हैं

             यह

             सृष्टि का

              उपहार  

           तुमने पाया

          बहुत खुशी से

          अपनाया है उसे

           समग्र ही मनोयोग से 

           



        आशा 

09 सितंबर, 2021

श्री गणेश वन्दना

 



   हे गजानन हे विघ्नहरण 

सुख करता दुःख हरता

प्रथम पूज्य गौरी नंदन

लम्बोदर विघ्न हरता |

है मूषक वाहन तुम्हारा

रिद्धि सिद्धि के स्वामी

लाभ शुभ संतति के जनक

सब की विनती सुनते स्वामी |

उसका हल पलों में करते

 अरज सुनों मेरी  कभी तो ध्यान दो

मैं आई शरण तुम्हारी

 दान बड़ा कोई  न चाहूँ  

 दृष्टि तुम्हारे उपकार की ही है पर्याप्त |

मुझे धन धान्य की चाह नहीं

 सर पर वरद हस्त तुम्हारा चाहती

 सारे कार्य मेरे  होते सफल

 सरल सहज तुम्हारे आने से |

 तुम्हारे आशीष से बढ़ा आत्मविश्वास मेरा  

दृढ संकल्प से सभी कार्य

 होते संपन्न विधि विधान से

घर भरा पूरा है सुख सम्पदा से |

हे मोदकप्रिय प्रथम पूज्य लम्बोदर

मोदक भोग लगाया मैंने की आरती

 सबकी अरज  सुनने वाले    

नमन तुम्हें हे सिद्धि विनायक |

गजानन गणेश जल्दी से आओ

बहुत इंतज़ार अब सहन न होता

सूना लगता स्थापना स्थल तुम्हारा

हे एक दन्त तुम्हारे बिना  |

आशा 

08 सितंबर, 2021

सफलता


 


कोई कार्य सरल नहीं करने को

पर असंभव भी नहीं

यदि एकाग्र  चित्त हो  करना चाहो

हो उत्साह उसे करने का |

जब भी कोशिश हो मन से

दिल्ली दूर नहीं होती

कार्य सरल हो जाते दिल से

 करने वाले के लिए |

मन में है विश्वास आवश्यक

दूसरा साहस तीसरी  लगन 

सभी आवश्यक कार्य पूर्ती के लिए

उसमें सफल होने के लिए | 

उसी के कदम चूमें सफलता ने 

जिसने असफलता से भय न पाला 

बार बार गिर गिर कर सम्हला 

यही सही किया उसने  | 

आशा 








आशा