26 जनवरी, 2023

गणतंत्र दिवस (२६-१-२०२३ )

 



                                                  है २६ जनवरी आज  हमारा राष्ट्रीय त्योहार

अद्भुद उत्साह दिख रहा है बच्चों में  व् बड़ों  में

स्कूलों में विभिन्न आयोजन किये जा रहे

कितनी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा  शालाओं में |

बच्चे और शिक्षक व्यस्त है मॉडल बनाने  में

कोई इसका आकलन करता कुछ नया बनाना चाहता

जिससे सब से अलग दिखे पुरूस्कार वही पाए

सभी प्रथम आना चाहते सब से आगे निकलना चाहते |

उनको यह तक पता नहीं इस दिन किसे पूजा जाता

नन्हां आता  पूंछता किस भगवान् को पूजा जाता आज

उसकी उत्सुकता तब समाप्त होती जब दूरदर्शन खोला जाता

समाचार सुने जाते आज के कार्यक्रम देखे जाते |

इतने प्रश्नों का अम्बार लगाए रखता जबाब देते नहीं बनता

सबसे कठिन प्रश्न यह होता  शाला कब जाऊंगा झंडा फहराऊंगा

उसे इस दिन का महत्व्  समझाया तभी प्रश्नों से छुटकारा पाया

 उसे समझाया यही है  ऐसा त्योहार जिसे सारा राष्ट्र मनाता |

 जश्न ऐसा होता वर्षों तक याद किया जाता हमाए  संविधान को

झंडा वंदन होता भाषण भी दिए जाते फिर मिठाई वितरण होता

कोई संकल्प किया जाता जिसे पूरा कर पाएं देश हित के लिए

पुरूस्कार दिए जाते राष्टपति के द्वारा किये गए विशिष्ट कार्यों के लिए |

आशा सक्सेना 

25 जनवरी, 2023

हाईकू (वसंत )


 

१- वसंत ऋतू  

मोसम है सुहाना

 वायु मदिर  

२-पीले खेत  हैं

बिखरे पीले पुष्प

खेतों में उगे   

३- बसंत छाया

धरती पर सरसों

पीली फूली है  

३-  वसंत  आया

 पीले  मीठे भात से

   पूजन किया

४- गीत संगीत

 महफिल सजी है

 कविगोष्ठी है

५-कोप भाजन

सदाशिव का हुआ

 रति का पति 

६-रति ने की है

बंदना सदा शिब

भोला भंडारी

७-ऋतु प्यारी सी

 मदिर  गंध  फैली  

है चहु ओर

आशा सक्सेना 

दो युगों के प्रतीक


 

राम राज्य को अलग से देखो

है बहुत भिन्नता दौनों में

राम ने किया राज्य प्रजा के हित के लिए

प्रजा के हितों के लिए निजी स्वार्थ न देखा |  

घर को नजर अंदाज किया

धोबी ने जब आक्षेप लगाए

सीता को घर से निष्काषित किया 

सोचा नहीं उसकी दशा के बारे में |

अश्वमेघ यज्ञ किया राजा राम ने  

उनके पुत्रों लव कुश ने राज सभा में 

 सफल राम राज्य का गुणगान किया

सीता ने जीवन पूरा कर धरती में खुद को समाया     कृष्ण ने पूण पुरुष का जीवन जिया

सब की मदद की न्याय संगत बातें की

सही मार्ग दर्शन किया |

जिनमें थी विनम्रता उनका साथ दिया

धूतक्रीड़ा में युधिष्ठर हारे बुरी आदत से की तोवा   कान्हां आ समय पर खड़े हुए

 द्रोपदी का चीर बढाया आकर रक्षा की

भरी सभा में चीर हरण से उसकी रक्षा की 

दुर्योधन से महाभारत करवाया

गीता की शिक्षा अर्जुन को दी

कर्म करो फल की इच्छा न करो

यही सिखाया पान्डु पुत्र को |

उन्हें सफल रक्षक बनवाया अपने राज्य का

पूर्ण पुरुष का जीवन पाया द्वापर युग  में 

अपने अपने युग के यादगार चरित्र रहे दौनों

तभी सफल किरदार हुए दोनों  |

आशा सक्सेना



24 जनवरी, 2023

अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस



है आज अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस

बड़ी प्रसन्नता होती होती यदि केवल कागजों पर न मनाते इसे

जो बड़ी बड़ी बातें करते मंच पर

उनका अमल जीवन में नहीं करते |

 यदि भेद भाव न होता

 सही माने में उसे  मनाया जाता 

बालिकाओं को केवल दूसरे दर्जे का नागरिक न कहा जाता  

उन्हें अपने अधिकारों से वंचित न किया जाता

आज की बड़ी बड़ी बातों को 

 विस्तार से प्रस्तुत किया जाता  

जब सच में देखा जाता 

मन को कष्ट होता यह सब देख

कथनी और करनी में भेद भाव क्यों ?

हमारा प्रारम्भ से ही अनुभब रहा

कितना भेद भाव रहता है

लड़कों और बालिकाओं के लालन पालन में

 हर क्षेत्र में बहुत दुभांत होती है दौनों में  |

हर बार वर्जनाएं सहनी पड़ती है बालिकाओं को

लड़कों को किसी बात पर  रोका टोका नहीं जाता

इसी व्यबहार से  मन को बहुत कष्ट होता है

यदि  सामान व्यबहार किया जाता दौनों में

 ऐसे दिवस मनाने न पड़ते |

लोग अपने बच्चों में भेद न करते

सबसे सामान व्यवहार करते

कथनी और करनी में भेद न होता

क्या आवश्यकता रह जाती बालिकाओं के संरक्षण की

वे भी सामान रूप से जीतीं खुल कर |

आशा सक्सेना 

 

गीत गाओ

 



दिल ने कहा गीत गाओ

 प्यार करो मन को सन्तुष्ट करो 

मेरे सपनों में खो जाओ 

जब भी तुम्हें याद करूं |

मैं कुछ तो तुम्हारी लगती हूँ 

इसे न भूल जाना तुम 

 मेरी जगह किसी को न देना

 यही है मन में मेरे |

मैं नहीं चाहती अपने  

 अधिकार को किसी से बांटना

 तुम मुझे न भूल जाना वजूद है मेरा भी  

 इस को किसी की नजर न लग जाए|

मुझे याद करना मेरे मन में बसे रहना 

 अपने एकाधिकार पर गर्व है

 मुझको यह भ्रम न रह जाए मनोबल न कभी डिगे मनोस्थिती में वही द्रढ़ता रहे 

मैंने कोई गलत निर्णय न लिया हो चाहती हूँ

यही आशा लिए हूँ प्यार लूं प्यार दूं तुम्हें वही 

यही प्रभू से मांगती हूँ मुझे मेरा अधिकार मिले |

 किसी से सांझा नहीं चाहती मन को दुःख न देना 

किसी से बैर मैं  नहीं चाहती 

झूटी आशा न दिलाना मन को न उलझाना

मेरा मन कविता सा है कोरा कागज नहीं है |

आशा सक्सेना

23 जनवरी, 2023

कान्हां का बचपन

 


कान्हां तेरे प्यार में दीवानी हुई गोपियाँ

किसी से कुछ कहा नहीं दौड़ी चली आईं

गोकुल में जमुना तीरे कदम्ब के नीचे

रास रचाने को दिन में स्वप्न देखने को |

जैसे ही मुरली की धुन सुनी वे इतनी हुई मस्त

भूलीं वे क्या काम कर रहीं थी उन्हें अधूरा छोड़

जल्दी से चली आगे बढ़ी आवाज दी कहाँ हो तुम

केवल मुरली की धुन सुना रहे हो  क्यूँ सता रहे हो |

यह तो न्याय नहीं तुम्हारा जो इस तरह रुला रहे हो

 हमने माखन बनाया तुम्हारे लिए चलीं जल भरने को

 न तुम आए न माखन खाया न ही मित्रों को खिलाया

हमने तो एक बार ही शिकायत की थी जशोदा माँ से |

 तुम गलत करो और हम कुछ भी  न कहें

यह कैसा न्याय है तुम्हारा तुम शरारत करते जाओ

हम किसी से शिकायत न करें है कैसा न्याय तुम्हारा

यहीं हम कुछ कर न पाए तुम बच  कर निकल गए |

छलिया बंसी वाले हम से तो बंसी अच्छी है जिसे तुमने

ओठो से लगाया उसको , यही गलत किया तुमने

हम तुम्हारे दीवाने  तुमने न की कृपा हम पर | 

आशा सक्सेना 

22 जनवरी, 2023

इतनी बातें किससे करते

     


इतनी बातें कैसे करते 

किसी से घुले मिले नहीं 

जब भी मन से सोचते 

पाते खुद को बहुत अकेला |

जितनी बार मिलने की सोची 

पाया बहुत अकेला खुद को 

कोई नहीं अपना दिखता 

ना ही अपनापन नजर आता |

दूर दूर तक किसी में |

यही कमी रही मुझमें 

 सामाजिक भी  हो नहीं पाए 

जहां गए वहीं किसी से

 गहरे सम्बन्ध बन न पाए |

पाया अलग थलग खुद को 

किसी से अपने विचार

अकेले थे अकेले ही रहे 

मन से किसी के करीब न हुए 

किसी को अपना न सके  |

यही कमीरही  मुझ में 

सब से अलग करती है मुझे 

अकेले आए थे इस दुनिया में 

अकेले ही जाना है|

यहां कोई  निश्चित स्थान भीं नहीं  

जहां ठहर कर विश्राम कर पाएं  

अपनी थकान मिटा पाएं 

किसी को अपना कह पाएं |

आशा सक्सेना