10 फ़रवरी, 2023

उसे क्या मिला




कहा तो यही जाता है 

प्याए दो प्यार मिलेगा 

 यह सच नहीं है पर उसने परिणाम  न सोचा 

वह  आगे कदम बढ़ाकर रोई |

जीवन में कष्टों के सिवाय

उसे  कुछ नहीं मिला 

जो पहले मिठास से भरी  

बाते करते थे उनने ही

 मुंह फेर लिया है   |

वह अब सोचती है 

जो चाहा उसने वही किया 

किसी की सलाह नहीं मानी 

नफा हो या नुकसान 

की मनमानी वहीं वह चूकी |

जो सोचा हुई उससे दूर 

मन का शीशा दरक गया 

 मन को बड़ा कलेश हुआ 

अरे यह क्या हुआ 

उसने ठोकर खाई |

फिर भी देख परिणाम 

सोचा उसे क्या मिला 

यदि पहले ही सतर्क हो जाती

यह दिन न देखना पड़ता 

उसे क्या मिला | 

आशा 


09 फ़रवरी, 2023

मेरी भूल


 


                                                    मेरे भोलेपन ने मुझे धोखे में रखा

प्रगति पथ का गंतव्य मुझे  छूने न दिया

सही  सलाह न दी मुझको 

अपनी मनमानी की मैंने 

किसी का कहा माना नहीं

अपने को सक्षम जाना 

 यही समझने की भूल की मैंने

अपने गंतव्य से बहुत पीछे रही मैं  |

यह देख मुझे बहुत पीड़ा हुई

सोचा क्या भूल हुई मुझसे

सब ने मना किया था

पर मन मानी की मैंने |

किसी कथन की नब्ज न देखी

यदि देखती जान लिया होता

 कि रोग क्या है उसका इलाज क्या है

यही भूल मुझसे हुई |

अब पछताने से क्या लाभ

अपनी भूल का संताप तो सहना होगा

अब ऐसी कोई भूल न हो

खुद से वादा लेना होगा |

समय को हाथों से न फिसलने दूंगी

है वह  बहुत कीमती लौट कर न आएगा  

अपनी भूल समझकर 

आगे कदम बढ़ाना होगा

किसी ने यदि दी सलाह 

 उसका मनन भी करना होगा |

अपना अहम् छोड़ कर

 मनमानी को त्यागकर 

 उसकी बात पर भी ध्यान देना

कोई अपना  गलत सलाह नहीं देगा

अपनी भूल सुधार कर 

         आगे जाना होगा |       

आशा सक्सेना*      *      *      

08 फ़रवरी, 2023

विश्वास है मुझे



कहना है आसान कुछ और लिखो 

मैंने सोचा कोशिश तो करूं

असफल रही तो क्या 

कभी  तो सीख ही जाऊंगी|

 अध्यन करूंगी शब्द कोष देखूंगी

नए शब्दों के अर्थ देखूंगी

उन्हें याद करने की कोशिश में

दिन भर व्यस्त रहूंगी |

कभी तो लिख पाऊंगी

नया लिख पाई अगर असफल न रही         

अपनी सफलता पर मुझे

 जो खुशी मिलेगी उस पर नाज करूंगी |

अपने पर भरोसा है मुझको

सोचे कार्य पूर्ण करने का

खुद की महनत पर विश्वास  है मुझे

पीछे नहीं  हटूंगी |

 

 

  आशा सक्सेना  

07 फ़रवरी, 2023

है जीवन एक पहेली

                                                             सुर सधे न सधे गाना गाना चाहिए

                                                              कोशिश में कमी न होनी चाहिए 

                                                  प्रयत्न करते रहना चाहिए पूरी शिद्दत से 

शिथिलता पानी फेरेगी सभी प्रयत्नों पर |

है जीवन एक जटिल पहेली

 नहीं आसान इसे हल करना

इसको हल करने में

जीवन बीत जाएगा  |

 हल निकले जब  कोई

 खुद को सफल मान लेना

और असफल रहने  पर

 कभी हार न मानना |

फिर से प्रयास रत रहना

सफलता हाथ आते ही

खुद को सक्षम  समझना

 यही एक तरीका है खुश रहने का |

वही सफल है जीवन में

जो असफल होने से नहीं डरे

हार नहीं  माने किसी से

किसी बैसाखी की चाह ना  रहे |

आशा सक्सेना

 

06 फ़रवरी, 2023

क्या कुछ कहा तुमने

क्या कुछ कहा तुमने

 ना ही कुछ सुना उसने

 क्या तुम ही बचे थे

उलझने के लिए |

यह क्या आदत है तुम्हारी  

उसके बिना ना चलने की

राह में झगड़ने की 

कभी समझाया तो होता |

इतनी उम्र होते हुए भी

अपना भलाबुरा न समझा

क्यों व्यर्थ झगड़ते हो

किस बात का बदला लेते हो |

 आज तक समझ ना पाई   

तुम क्या चाहते हो उस से  

सब कुछ तो ले लिया

अब कुछ नहीं रहा शेष |

कैसे समझोगे यह बात

समझा कर हार गई है  

उसने शांति से समझाया

कभी रौद्र रूप भी दिखाया |

तुम वहीं के वहीं रहे

चिकने घड़े की तरह

कोई फर्क नहीं तुममें हुआ

वह हारी सब कह कह कर |

अब तो जीवन ऐसे ही कटेगा

काँटों भरी राह पर चलते

नयनों से नीर बहाते

 कंधा किसी का न मिलेगा

 सांत्वना पाने के लिए   |

जब बाढ़ आ जाएगी

उसमें डूबते उतराते आगे बढ़ेगी

अंत तक कोई सहारा ना होगा

जिसकी मदद ली जा सके |



आशा सक्सेना 

05 फ़रवरी, 2023

चांदनी रात में

 


तारों भरी रात में

चांदनी के  साथ में  

बड़ी  सुहानी लगती

नभ की आभा |

चाँद पूरा दीखता

आसपास उसके

अनोखी आभा दिखती  

मन लुभाए रहती |

जीवन में रंग भरती मेरे

अनेकों रंग नजर आते

नीलाम्बर में

सब को  रिझाते |

यही दृश्य  मुझे मोहते

घंटों बैठी रहती छत पर

तुम्हारी वाट जोहती

बड़ी उत्सुकता से |

तुम्हारी यही आदत

  अच्छी नहीं लगती

कितनी राह देखूं

मन को समझाती हूँ |

आशा सक्सेना

 

हाइकू (कान्हां )


१-माखन खाया 
हमने याद किया
मन मोहन 
२- बांसुरी तेरी

 मन मोह लिया है

  सुनी जब से

३-पीली कसौटी

काली कमली ओढी है

चले वन को

४-गोपी नाचती

 राधा राह देखती

 पेड़ के नीचे

५-ऊधव आए

दी  शिक्षा  गोपियों को

मोह न पालो   

६-कान्हां ही कान्हा

दीखते चहुओर

गोपिया मुग्ध

७-गोकुल आए

पालने में झूलते

नन्द लाल हैं 

८-सावला तन 

मेरे  मोहन का है 

देखे न थके  

९-प्यारी मुस्कान 

मन मोहन की है 

मन में बसी 

१०-राधे है शक्ति  

कन्हिया के मन बसी 

बसी दिल में   

आशा सक्सेना