नव विचारों से 
ना ही बंधा
 किसी बंधन से  
है उद्बोधक 
सरल सहज 
नव सोच का 
उत्साह से परिपूर्ण 
नव गीत 
नव विधा में 
चेतना जागृत करता 
भाव मधुर
 मुखरित होते 
सत्य से 
पीछे न हटते 
सद विचारों से
घट भरता 
जब छलकता
 बहकता
हर तथ्य 
उजागर करता
है सोच
 युवा वर्ग का 
चेतना है 
जाग्रति है 
अभिव्यक्ति है |
जन मानस का 
समस्त सोच
 समाहित होते 
इस में 
परिलक्षित होते
नव गीत के रूप में |
नव गीत के रूप में |


