तुम्हारा आँचल ममता का साया उसका
जब तक  रहता उसके सर  पर 
उसकी उम्र बढ़ जाती
 जीवन में खुशियाँ
आतीं |
प्यार दुलार तुम्हारा उस पर
जब होता न्योछावर
 गर्व का अनुभव उसके मन को होता  
यही बचाए रखता उसे
 दुनिया के प्रपंचों से|
जब वह उलझता
किसी समस्या में
तुम्हारा आँचल सर पर होता
उसकी रक्षा करता |
वात्सल्य तुम्हारा कूट कूट कर
भर जाता उसकी रगों  में 
देता साथ जन्म जन्मान्तर तक 
वही  सहायक  होता जीवन भर |
है वही  इंसान धनी जिसे
 माँ की छत्र छाया मिले 
 वह भूखा  कभी नहीं  सोये 
पर माँ का वात्सल्य मिले |
आशा

.jpg)



.jpg)
.jpg)