हमारे देश का हृदय है मध्य प्रदेश
भारत  के दिल में बसता 
पांच राज्यों की सीमाएं छूती इसे  
यह दिल से अपनाता सब को 
कोई विवाद नहीं किसी से  |
 है प्रचुर वन संपदा यहाँ
 खनीजों की भी कमी नहीं 
उर्वरा भूमि है यहाँ की
 हरियाली भरपूर यहाँ | 
अभयारण्यों की वृहद सूचि है
है उत्तम रखरखाव  वहां का 
पर्यटन स्थलों की कमी नहीं 
है पांच अक्षरी नाम मध्यप्रदेश  |
इसने सबका  दिल जीत लिया है 
हर क्षेत्र में खरा उतारा है  
है अग्रणी सांस्कृतिक गतिविहियों में 
कालीदास की नगरी उज्जैनी |
कृष्ण सुदामा की शिक्षा स्थली 
संदीपनी आश्रम में पाई थी शिक्षा दौनों ने 
मंदिरों की नगरी अवन्तिका   
महाकाल  बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक
 हरसिद्धि देवी काल भैरव प्रसिद्ध
 यहाँ |
पांच प्रमुख नदी  हैं इस प्रदेश की  
कालीसिंध शिप्रा चम्बल बेतवा नर्मदा  
पेय जल की कमी नहीं है 
 हरा भरा है मध्य प्रदेश |
 है अग्रणी  हर क्षेत्र में इंदौर
देश के सबसे स्वच्छ शहरों में से एक
 जन मानस  सरल सहज यहाँ 
उनका सहयोग बड़ा है इसे नम्बर एक बनाने में | 
पांच प्रमुख बोलियाँ बोली जाती यहाँ 
यहाँ जो भी यहाँ आता यहीं बसना चाहता
 सबको अपनाते घुलमिल जाते   
 पानी में चीनी की तरह यहाँ |
भोपाल है राजधानी यहाँ की 
 ताल तलैया भरे लबालब जल से 
पर्यटक जब भी आते मौसम होता इतना प्यारा 
 समय कम पड़ जाता घूमने के लिए |
तानसेन की कर्म भूमि यहीं थी 
मशहूर ग्वालियर हुआ सांची के स्तूप से 
ओरछा का महल  खजुराहो के मंदिर
हुए प्रसिद्ध प्रस्तर शिल्प के लिए|
यहीं जन्मी बड़ी हुई यहीं शिक्षा पाई 
है यही कर्मभूमि मेरी  भी 
मध्य प्रदेश पर हो क्यों न  गर्व मुझे |
आशा