बीती यादों का आना
                    दिखता है एक बहाना 
पलायन की दिखती निशानी
बीता कल लौट कर न आना है |
भविष्य के स्वप्नों में जीना
ऊंची उड़ान भरना 
कल्पनाओं में खोए रहना 
दिखाई देता खुद से भागना |
वर्तमान की ठोस धरा पर जीना 
जीना ही सच्चाई  है 
जिसने पार किया इस दौर को 
जीवन सफल हुआ उसका |
जीवन के उतार चढ़ाव ही 
सच्चाई हैं वर्तमान की
दूर भागना इससे 
कायरता की है निशानी |
जियो बिंदास जीवन शैली 
कल की किस को खबर 
यहीं छोड़ सब को 
इस दुनिया से जाना है |
आशा

सुन्दर भाव
जवाब देंहटाएंसुप्रभात
जवाब देंहटाएंधन्यवाद आलोक जी टिप्पणी के लिए |
सुन्दर अर्थपूर्ण रचना ! वाह !
जवाब देंहटाएंसुप्रभात
हटाएंधन्यवाद साधना टिप्पणी के लिए |