14 अगस्त, 2019

तस्वीर भारत की










                                                      तस्वीर भारत की -

      अखंड सम्रद्ध भारत की छवि
          सोने  की  चिड़िया  की तस्वीर   
 जाने कब से मन में पनप रही थी
बचपन ने आँखें खोली थीं
 परतंत्र देश में
तभी से यह था  अरमान
 कोई बलिदान व्यर्थ ना जाएं 
भारत स्वतंत्र हो पाए
स्वतंत्र भारत में खुल कर
 सांस लेने की कल्पना थी बलवती
बहुत उत्सुकता से
आन्दोलनों की बात सुनते थे
कभी प्रश्न भी करते थे
 इससे क्या लाभ होगा ?
उत्तर से संतुष्ट हो कर
 कल्पना में खो जाते थे
धीरे धीरे कल्पना के पंख लगे
बनने लगी तसवीर अखंड भारत की
स्वतंत्र भारत हुआ
कई कठिनाइयों का किया सामना  
पर दृढ इच्छा शक्ति से
पार किया सभी को
इतने वर्षों के बाद
 धारा ३७० पर कार्य कर
बहुत बड़ी उपलब्धी पाई
अखंड भारत की तस्वीर उभर कर आई |

13 अगस्त, 2019

कोशिश



                                       जितनी भी कोशिश करलो
                                       कुछ  फल प्राप्त  नहीं होता
हो यदी भाग्य सहायक
 दृढ इच्छा शक्ति हो  मन में   
तभी इच्छा पूर्ण होती है
इसे पाने में गहन चिंतन
 मनन करना पड़ता है
कोशिश बिना किये ही
कुछ  तब भी नहीं मिल  पाता
सारे प्रयत्न एक साथ हों तभी
कुछ सार निकल पाता है
चाहपूरी हो पाती है |
                                              आशा

11 अगस्त, 2019

तू ही है गीत मेरा








तू ही है गीत मेरा
तू है गीत मेरी हर एक धड़कन का
जाने क्यूँ मुझसे रूठा है
कभी मन में झाँक कर देखा होता
तभी कोई निर्णय करता
प्यार इक तरफा नहीं होता
कहीं न कहीं किसी ने
बरगलाया है तुझे मेरे खिलाफ
पर दूसरों की दखलंदाजी
मुझे पसंद नहीं आती
मेरे पास बैठ कर
उलझन सुलझाई होती
कारण रुसवाई का जाना होता
सच्चाई का पता चलता
मैं कितना प्यार करती हूँ तुझे
मेरी हर श्वास में
वजूद धड़कता है तेरा
है तू ही गीत मेरी हर  धड़कन का 
तू ही है गीत मेरा संगीत मेरा |
आशा