संसार अनोखा लेखन  का 
एक वाक्य अर्थ अनेक 
विविध रंग  उन अर्थों के
लेखक की सोच दर्शाते|
पाठक अपने अर्थ लगाते 
कई अर्थ उजागर होते 
कुछ अर्थ पूर्ण कुछ अर्थ हीन
अपनी छाप छोड़ जाते |
कुछ अर्थ पूर्ण कुछ अर्थ हीन
अपनी छाप छोड़ जाते |
लेख कहानी कवितायेँ
 कुछ
रचनाएं कालजयी 
उन पर शोध होते रहते 
साहित्य को समृद्ध करते |
कभी अर्थ का अनर्थ होता 
शब्दार्थ गलत लगाने से 
मन मुटाव पैदा होता 
वैमनस्य बढ़ने लगता |
यह मनुष्यकृत संसार 
शब्द संयोजन का 
विचार लिपिबद्ध करने का 
शिक्षा प्रद भी कभी दीखता |
कला वाक्य विन्यास की 
इतनी सरल नहीं होती 
विरले ही 
होते सिद्धहस्त  
वही अमर कृतियाँ देते  
गहराई जिनकी सागर सी |
है यही संसार   
वाक्य संयोजन का 
उनसे विकसित भाषा प्रयोग का |
आशा



