जिन्दगी की जंग से  
जूझते जो नित   
बिरले ही  जीत पाते हैं 
उसकी व्यथाओं से  | 
सेहरा जीत का 
चाहते सभी 
चन्द ही भाग्यशाली
चन्द ही भाग्यशाली
 जी पाते  ये पल |
तिलतिल मरना 
उन्हें रास नहीं आता 
एकाएक जीने की आशा 
बलबती मन में |
पाकर स्वप्न सुन्दरी 
सजाते हैं एक आवरण 
अपने  इर्दगिर्द 
अनुभव सजाना चाहते 
आसपास सभी |
घोडी चढ़
वह उच्च शिखर 
  छूना  चाहते सभी 
पर चन्द लोग ही
जी पाते है
जी पाते है
ऐसे अदभुद  क्षण 
आशा 





