तिरंगा हमारा देख कर 
 हुआ उन्नत भाल 
मन ही मन उत्फुल्ल हुआ 
नहीं जिसकी मिसाल |
तिरंगे की छाँव तले
देश ने एक स्वप्न सजाया 
जिस को  पूर्ण करने के लिए 
कर्मठता का दामन थामा|
यही उसे आगे  बढ़ाती 
देश को अग्रणी बनाती 
अपनी ऊर्जा से देश को 
नया रूप देना चाहती |
तिरंगे के तीन रंग 
अपने आप में पूर्ण 
भगुआ रंग जोश भरता 
सारे कार्य सफल करता |
श्वेत रंग शान्ति का द्योतक  
समृद्धि का हरा रंग परिचायक
चक्र बताता विविधता में एकता 
देख देख मन न भरता |
भारत माता की जय बोलता 
बार बार दोहराता
कर्मठता की राह पर चलता 
खुद को धन्य समझता |
आशा 






