धूप का नाम नहीं है 
कितना सुहाना है 
आज का  मौसम 
बाहर जाने का मन होता है|
सबके साथ घूमने फिरने का 
जो आनन्द आता है  
मन को प्रेरित करता है
 कहीं दूर जाने का 
वहां के वर्णन का  |
 किसी ऐतिहासिक स्थल पर जाए 
उसमें छिपी कहानी का आनन्द उठाएं 
वहां की सत्य  कहानियां सुन कर 
 जानकारी हांसिल कर कुछ लिखें |
जो कुछ लिखा जाता है 
बहुत रोचक होता है
ऐसा करने से जानकारी 
मन में सिमट कर रह जाती है|
 बरसों बरस याद रहती है 
बहुत उपयोगी होती है
यही जानकारी बच्चों को 
बहलाने के काम आती है|
उनकी योग्यता में बृद्धि होती है 
किसी और को सुनाते है
बहुत प्रशंसा होती है उनकी
जब वे अपनी कहानी ले कर बैठ जाते हैं|
जब कहानी में वे व्यस्त होजाते है
उनके मुंह से कहानी सुनना
बहुत अच्छ लगता है
जब बच्चों की प्रशंसा होती है |

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)