कटुता ने पैर पसारे 
शुचिता से कोसों दूर हुआ 
अनजाने में जाने कब 
अजीब सा परिवर्तन हुआ 
सही गलत का भेद भी 
मन समझ नहीं पाया 
सहमें सिमटे कोमल भाव 
रुके ठिठक कर रह गए 
हावी हुआ बस एक विचार 
कैसे किसे आहत करे |
धमाका करते वक्त भी 
ना दिल कांपा ना हाथ रुके 
ऐसी अफ़रातफ़री मची 
मानवता चीत्कार उठी
फंसे निरीह लोग ही 
हादसे का शिकार हुए 
आहत हुए ,कई मरे 
अनगिनत घर तवा़ह हुए 
शातिरों की जमात का तब भी 
एक भी बन्दा विदा न हुआ 
शायद उन जैसों के लिए 
ऊपर भी जगह नहीं 
गुनाहों की  माफी़ के लिए 
कहीं भी पनाह नहीं |
आशा 

शायद उन जैसों के लिए
जवाब देंहटाएंऊपर भी जगह नहीं
गुनाहों की माफी़ के लिए
कहीं भी पनाह नहीं |
-सटीक!!
बहुत बढ़िया है आदरेया ||
जवाब देंहटाएंना ही नीचे धरा पर, ना ऊपर भगवान् |
इनको मिलनी है जगह, ना ही निकले जान |
ना ही निकले जान, जिंदगी भर तडपेंगे |
निश्चय ही हैवान, धरा पर पड़े सड़ेंगे |
पीते रहते खून, मारकर सज्जन राही |
कौन करेगा माफ़, हुई हर जगह मनाही ||
बहुत ही भावपूर्ण प्रस्तुति,आभार आदरेया...
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर और सार्थक प्रस्तुति!
जवाब देंहटाएंऐसे लोगों के लिए ऊपर जगह हो न हो इस धरती पर उनका खौफ खूब तारी है ! दुनिया भर में दहशत फैला कर सब का जीना मुहाल कर रखा है ! अब तो ईश्वर को ही न्याय कर उन्हें अपने पास बुला लेना चाहिए ! सुन्दर सशक्त प्रस्तुति !
जवाब देंहटाएंबहुत बढ़िया रचना........आभार !!
जवाब देंहटाएंना ही नीचे धरा पर, ना ऊपर भगवान् |
जवाब देंहटाएंइनको मिलनी है जगह, ना ही निकले जान |
ना ही निकले जान, जिंदगी भर तडपेंगे |
निश्चय ही हैवान, धरा पर पड़े सड़ेंगे |
पीते रहते खून, मारकर सज्जन राही |
कौन करेगा माफ़, हुई हर जगह मनाही ||
बहुत ही अच्छा लिखा आपने .
जो बच्चों को भी न बख्शे उसे माफ़ी मिलनी भी नही चाहिए ..
जवाब देंहटाएंहम सभी आतंक के दहशत को झेल रहे है !
जवाब देंहटाएंउन्हें तो ख़ुदा से भी डर नहीं है !
सुन्दर प्रस्तुति !
सुन्दर।
जवाब देंहटाएंअपने लिए जन्नत के लोभ में लोग दूसरों को दोजख में डालते हैं- कैसी मानसिकता !
जवाब देंहटाएं