भाव न जाने कहाँ से आते
ह्रदय पटल पर विचरण करते 
आपस में तकरार करते 
मन की भाषा समझते |
शब्द सजग तत्पर हो 
कविता को आकार देते 
कठिन परिश्रम से ही  
भावों को साकार करते  |
अहम् भूमिका उनकी होती 
रचना के निखार में 
उसे सार्थक करने में 
अंतर मन स्पष्ट करने में |
छोटी बड़ी बातें उन्हें 
  ऊंचाई तक पहुंचातीं 
कवि वहां स्थान बनाता 
जहां सूर्य तक पहुँच न पाता |
अस्वस्थ अनियंत्रित विचार
 उनसे उपजे  शब्द वाण
ऐसे प्रहार करते 
मन में दरार पैदा करते |
अर्थ का अनर्थ होता 
किसी का भला न होता 
मन अशांत होता जाता 
जब शब्दों का दंगल होता |
आशा 
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Your reply here: