29 जनवरी, 2020

बयार


  
जब चली वासंती बयार
 मंद गति से वन  उपवन में
बाग़ में आई  बहार
धरती ने किया नव श्रृंगार ओढ़ी चूनर धानी  
दी सूचना वसंत आगमन की |
वृक्षों पर आए नव पल्लव हरीतिमा लिए
डालियों का साथ छोड़ पतझड़ को बिदा कर
मुरझाए पीले पत्तों ने ले ली बिदाई
बयार के साथ हो लिए सारे खुशी से |
खेतों में सरसों फूली पीली
 पुष्प खिले पीले लहराए मंद बयार संग    
महिलाओं ने पीत वस्त्र  धारण किये 
बच्चों को सजाया सवारा पीले परिधानों से |
नैवेध्य बना केशरिया भात का माँ सरस्वती को भोग लगाया
धूप दीप किये अर्पित वसंत पंचमी का त्यौहार मनाया
  परम्परा को खूब  निभाया मन से
विद्यादायनी माँ शारदे को नमन किया पूर्ण  श्रद्धा से |
आशा  



14 टिप्‍पणियां:

  1. अरे वाह ! आपने तो वसंत मना भी लिया ! बहुत ही सुन्दर रचना ! वसंत पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ! माँ शारदे को नमन ! !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सुप्रभात
      धन्यवाद टिप्पणी के लिए |
      वसंत पंचमी के उपलक्ष में बधाई |

      हटाएं
  2. आपकी इस प्रस्तुति का लिंक 30.1.2020 को चर्चा मंच पर चर्चा - 3596 में दिया जाएगा । आपकी उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ाएगी ।

    धन्यवाद

    दिलबागसिंह विर्क

    जवाब देंहटाएं
  3. सुप्रभात
    सूचना के लिए आभार सर |
    शब्द सर्जन के लिए इस पोस्ट "बयार" की लिंकhttps://akanksha-asha.blogspot.com/2020/01/blog-post_84.html#links

    जवाब देंहटाएं
  4. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा शनिवार(०१-०२-२०२०) को "शब्द-सृजन"-६ (चर्चा अंक - ३५९८) पर भी होगी।
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    ….
    -अनीता सैनी

    जवाब देंहटाएं
  5. धन्यवाद सर टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत ही सुंदर सृजन ,सादर नमन आपको

    जवाब देंहटाएं
  7. धन्यवाद कामिनी जी टिप्पणी के लिए |

    जवाब देंहटाएं

Your reply here: