कैसे कोई तुम्हारा अपना होगा 
यदि तुम प्यार न
बांटोगे उससे 
जिस पर ऐतवार
करोगे
उस पर सब न्योछावर करोगे |
वही जान छिड़केगा तुम
पर
भूल न पाओगे उसे जीवन भर
वही सहारा देगा समय समय पर तुमको
तुम खुद ही यह एहसास
करोगे |
वास्तविकता से जितनी
दूरी होगी  
 पथ प्रदर्शक
वही  होगा तुम्हारा
वह उस  दूरी को पाटेगा 
तुम्हारा मन सक्षम  बनाएगा  |   
 अंधविश्वास और विश्वास में
 फासला रख चलना होगा    
 यदि न चल पाए  तब पछताओगे
 वहीं मात खा जाओगे |
 सही मार्ग  दिखाया तो जा
सकता है  
पर चलना तुम्हें ही होगा
 
खुद में जागे विश्वास
पर साहस से 
ठोस धरा पर पग धरना
होगा |
जीवन सरल नहीं होता जब
जानोगे  
 कठिनाईयों से
सामना करोगे  
सही राह है क्या
तुम्हें समझना होगा 
 स्वप्नों में जीना ही जीना नहीं है पहचानोंगे |
आशा 
   
  

बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएंबहुत बढ़िया ! बहुत ही नेक सलाह दी है ! आभार !
जवाब देंहटाएंसुप्रभात
हटाएंधन्यवाद साधना टिप्पणी के लिए |